ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से केदारनाथ में पांचवें दिन भी जारी बचाव अभियान, सेना ने संभाली कमान

KEDARNATH: बादल फटने और भूस्खलन के बाद केदारघाटी में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी है। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई-17 चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई […]

केदारनाथ मार्ग पर आपदा के हालात में कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा स्थगित

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से अवरुद्ध होने औऱकई यात्रियों के फंसे होने के चलते कांग्रेस ने अपनी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है। कांग्रेस के मुताबिक अभी सोनप्रयाग से आगे जाने के लिए हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए यात्रा फिलहाल कोर दी गई है। हालात सुधरने […]

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा,मार्ग में जल्द सुधार करने के निर्देश

RUDRAPRAYAG : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़कों और पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जाय। संवेदनशील स्थानों से लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए। […]

आपदा पीड़ितों को ढांढस बंधाने टिहरी के जखन्याली पहुंचे सीएम धामी, प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

TEHRI:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र जखन्याली का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढ़ाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी […]

  भारी बारिश, भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग ध्वस्त, यात्रा पर रोक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, यात्रा रोकी गई

RUDRAPRAYAG : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से कहर बरपा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को रोक दिया है। रास्ते में फंसे हुए यात्रियों का रेस्क्यू जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, रस्सी के सहारे, हेली के जरिए फंसे हुए यात्रियों को विभिन्न पड़ावों से निकाल रही है। बुधवार […]

टिहरी में बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, केदारनाथ मार्ग बंद

Tehri/Haridwar/Rudrprayag: उत्तराखंड में बुधवार शाम मूसलाधार बारिश से हाहाकार मच गया। पहाड़ से मैदान तक अलग अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत की खबर है। टिहरी के नौताड में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोग काल के गाल में समा गए। भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से एक […]

देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल, राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Dehradun :  उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। राजधानी देहरादून में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए देहरादून के 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश  जारी किए गए हैं। देहरादून डीएम के आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने […]

तिनगढ़ गांव के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

TEHRI : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। […]

सोनप्रयाग में पार्किंग स्थल से ऊपर भूस्खलन, बाल बाल बचे केदारनाथ जाने वाले यात्री

RUDRAPRAYAG: उत्तराखंड में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री आझ उस समय बाल बाल बच गए जब सोनप्रयाग पार्किंग के ऊपर पहाड़ी का बडा हिस्सा टूटकर आ गिराष गमीनमत रही कि प्रशासन ने एहतियातन लोगों को वहां से पहले ही हटा दिया था , वरना बडा हादसा […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

यमुना का रौद्र रूप, यमुनोत्री धाम के कार्यालय को नुकसान, 3 खच्चर बहे, बनतोली पुल बहने से मद्महेश्वर में फंसे 100 यात्री

UTTARKASHI/TEHRI: उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बार गढ़वाल क्षेत्र में बारिश ने तबाही मचाई है। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्र में अतिवृष्टि और भूस्खलन से यमुनोत्री धाम के परिसर को नुकसान पहुंचा है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर को भी नुकसान पहुंचा है। यहां 3 खच्चरों और […]

पहाड़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बंद, देहरादून हुआ पानी-पानी, कल स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सावन के पहले सोमवार को बदरा जमकर बरसे। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में भारी बारिश के बाद जगह जगह जलभराव देखने को मिला जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं। गढ़वाल में भी बारिश और […]