देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल, राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट
Dehradun : उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। राजधानी देहरादून में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए देहरादून के 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

देहरादून डीएम के आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने 31जुलाई को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का रेड अलर्ट जारी किया है। जनपद के कई हिस्सों में जल भराव औऱ भूस्खलन हो सकात है जिससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो सकती है। इसे देखते हुए 31 जुलाई को 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
(Visited 1,343 times, 1 visits today)