गांव से कंप्यूटर सीखने बाजार जा रही 20 साल की लड़की को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत 

Share this news

PAURI: पौड़ी शहर से शुक्रवाक को दुखद खबर सामने आई। यहां ईटीसी के पास लोडेड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक में पीछे बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार परसुंडाखाल क्षेत्र में गाड का महरगांव की रहन वाली 20 साल की पार्वती कंप्यूटर सीखने पौड़ी जा रही थी। इस बीच उसने बाइक से लिफ्ट ले ली थी। बाइक संख्या UK 116241 जैसे ही पौड़ी शहर के ईटीसी गधेरे के पास पहुंची, डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी लड़की की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने डंपर संख्या UK07CB 1121  को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(Visited 1,003 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In