कलयुगी बेटे ने रिश्तों को किया तारतार, मामूली बहस के बाद गला दबाकर कर दी मां की हत्या

Share this news

DEHRADUN: राजधानी देहरादून से हैरान करने वाली खबर है। प्रेमनगर इलाके में कलयुगी बेटे ने बहस के बाद मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने भाई को फोन कर बहताया कि मां ने सुसाइड कर लिया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम कलाल चम्पावत निवासी चंद्रा देवी अपने 24 साल के बेटे अजय के साथ स्पेशल विंग प्रेमनगर में रहती थी। महिला के पति ह सेना से सेवानिवृत्त होकर आईएमए में नौकरी करते हैं जबकि बेटा मोहित बिष्ट भी सेना में है जोकि इस समय भोपाल में तैनात है। महिला का छोटा बेटा अजय एमएससी पास है जोकि दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात बेटे अजय से चंद्रा देवी की बहस हुई थी। बहस में अजय ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुबह अपने बड़े भाई को जानकारी दी कि मां ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन भाई को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए उसने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने पुलिस को बुलाया। सूचना पर भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की हत्या का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अल्सर का मरीज है। उसे इंटरनेट से पता चला कि अल्सर खाने में जहर के कारण होता है। उसे शक था कि मां उसे खाने में जहर दे रही है। फिलहाल पुलिस ने आऱोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

(Visited 165 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In