घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 युवतियों को किया गया रेस्क्यू
DEHRADUN: देहरादून पुलिस ने बिंदाल इलाके में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू भी किया है, जिसने जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला है, जो अपने घर में ही ये सेक्स रैकेट चला रही थी। आरोपी महिला व्हाट्सएप के जरिए पीड़िताओं की फोटो ग्राहकों को भेजती थी, इसके बाद फोन पर ही ग्राहकों से रेट व मिलने का स्थान निर्धारित किया जाता है। महिला अपने साथियों के जरिए महिलाओं को ग्राहकों के पास भेजती थी
पुलिस ने बताया कि देहरादून एसएसपी को इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात को गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अचानक से छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 आरोपियों रानी देवी, आशीष कुमार पाण्डे, फूलों खान को गिरफ्तार करते हुए तीन महिलाओं को रेस्क्यू भी किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्ता रानी देवी पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था,और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था. जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/ 05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- रानी देवी पत्नी दीपक कुमार नि0 म0नं0 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
2- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान
3- फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून
बरामदगी:-
आपत्तिजनक सामग्री व 04 मोबाईल फोन..
