65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 65 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार शाम का है। आरोप है कि आटा चक्की चलाने वाले एक बुजुर्ग ने नाबालिग को बहाने से अपने पास बुलाया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने रविवार को पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के साथ आरोपी बलजीत पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह घर से फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार दबिश दी और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है।

(Visited 119 times, 119 visits today)

You Might Be Interested In