उत्तराखंड के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
DEHRADUN: उत्तराखंड में बारिश ने बर्बादी का ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की गई है। इसे देखते हुए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और पौड़ी जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को 10 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग ने दस जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही एनडीएमए की तरफ से 7 जिलों में 10 जुलाई को फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिले में कल शुक्रवार 10 जुलाई को कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है।
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की तरफ से जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले में कल दस जुलाई को भारी बारिश के साथ-साथ आकशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। इसीलिए ऑरेज अलर्ट को देखते हुए दस जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
देहरादून में भी जिलाधिकारी आसीष चौहान की ओर से 10 जुलाई को कक्षा एक से 12वी तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
नैनीताल में भी फ्लैश फ्लड और भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार 10 जुलाई जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वी तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इसी तरह बागेश्वर और चमोली जनपदों में भी अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी के चलते एहतियातन 12वीं तक के सभी स्कूलों को कल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।