बेरोजगार युवा ध्यान दें, UKSSSC ने समूह ग के 257 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Share this news

Dehradun: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती के 257 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके लिए आपको आशुलिपि का ज्ञान होना जरूरी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल सचिवालय में अपर निजी सचिव के 3 रिक्त पदों, विभिन्न विभागों के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक के 249 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड सूचना आयोग के अंतर्गत आशुलिपिक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 3 रिक्त पदों, वैयक्तिक सहायक आशुलिपिक ग्रेड-ii के 2 रिक्त पदों यानी कुल 257 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।

रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटायी जा सकती है।

उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18/21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गयी है। आवेदन पत्र 24 सितंबर से भरे जा सकते हैं आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 8 दिसंबर रखी गई है।

(Visited 333 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In