बदरीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा में समाई यात्रियों की बस, 2 शव बरामद, 10 लापता, 8 यात्री घायल

Share this news

RUDRAPRAYAG:  बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओँ की बस घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। बस में चालक समेत 20 लोग सवार थे, जिसमें से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए श्रीनगर झील तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आज प्रातः लगभग 8:00 बजे घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे अलकनन्दा नदी में चला गया। बस में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कुछ लोग बस से छिटक गए, रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऊपर लाया गया और तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

हादसे में 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है जिनकी तलाश में रुद्रप्रयाग से लेकर श्रीनगर डैम तक व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से रेस्क्यू टीमों ने 2 लोगों के शव बरामद किए हैं।

कुल 20 सवारी (वाहन चालक सहित)

 

घायलों का विवरण

दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष

हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष

ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष

अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष

सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष

भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष

पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष

सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष 2 मृतक

10 मिसिंग चल रहे हैं (इनकी तलाश जारी है) मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

(Visited 221 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In