युवक की हत्या के बाद लगातार बढ़ रहा लोगों का आक्रोश, तीसरे दिन भी नहीं खुल सका ऋषिकेश खारा स्रोत शराब का ठेका

Share this news

RISHIKESH: तीर्थ नगरी ऋषिकेश में शराब के ठेके के बाहर स्थानीय युवक की हत्या पर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मुनिकीरेती ढालवाला खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध के बीच यह तनाव तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ठेका परिसर के बाहर धरना देकर अपनी मांगों को जोरशोर से उठाया। स्थानीय लोग ठेके को बंद करने की और मृतक के परिजनों को न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हु एतीसरे दिन भी ठेका नहीं खुल सका।

बता दें कि 25 अक्टूबर की देर रात खारा स्रोत शराब के ठेके के बाहर 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी की उसके दोस्त और पड़ोसी 25 वर्षीय अक्षय ठाकुर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक का शव बदरीनाथ हाईवे पर रखकर कई घंटे हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे खारास्रोत के शराब ठेके के पास अजेंद्र और अक्षय के बीच विवाद हुआ। गुस्से में अक्षय ने कई बार चाकू से हमला किया, जिससे अजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोग यहां से ठेका हटाने की मांग को लेकर तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ लोग यहां धरने पर भी बैठे हैं। तीसरे दिन संत समाज के लोग भी धरने में पहुंचे।

(Visited 159 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In