कोटद्वार में नम आंखों से शहीद सूरज को दी गई श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब

Share this news

Kotdwar: बरामुला में शहीद कोटद्वार के लाल राइफलमैन सूरज सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नाम आंखों से शहीद सूरज को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। देर रात उनका पीर्थिव शरीर कोटद्वार पहुंचा। जिसके बाद आज सैन्य सम्मान के साथ शहीद सूरज सिंह नेगी का अंतिम संस्कार किया गया।

25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी कोटद्वार के लालपुर गांव के रहने वाले थे। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सूरज सिंह ने अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। बारामूला के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अचानक क्रॉस फायरिंग की स्थिति उत्पन्न हुई। जिसमें सूरज सिंह नेगी को गोली लग गई।अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज सिंह ने अंतिम सांस ली।

सूरज के शहीद होने की खबर मिलते ही न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गढ़वाल क्षेत्र शोक में डूब गया। सूरज 2021 में भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। सूरज कुछ समय पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे।कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिर से अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। सूरज की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

(Visited 95 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In