पौड़ी डीएम का अलग अंदाज, डुंगरी गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ की धान की कटाई, मंडाई

Share this news

PAURI GARHWAL:  गुरुवार को पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया एक अलग अंदाज में नजर आई। अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली आईएएस स्वाति भदौरिया पौड़ी जनपद के डुंगरी गांव पहुंची। यहां उन्होंने क्रॉप कटिंग का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि धान की कटाई और मंडाई में हाथ आजमाकर महिलाओं का उत्साह वर्धन भी किया।

गुरुवार को डीएम स्वाति भदौरिया तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत डुंगरी पहुंची। यहां उन्होंने क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व विभाग ने कृषक विक्रम सिंह के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से प्रयोग किया, जिसमें 7 किलो धान की उपज प्राप्त हुई। इस दौरान डीएम स्वाति भदौरिया ने महिलाओं के साथ खेत से धान भी काटा और मंडाई कर रही महिलाओं के बीच जाकर धान की मंडाई करके उका उत्साह वर्धन किया। डीएम को इस अंदाज में अपने बीच पाकर स्थानीय महिलाएं भी खुश नजर आई। ग्रामीणों ने डीएम को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

पौड़ी जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की तथा किसानों से बोए गए बीज और फसल की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित होती है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलता है।

 

(Visited 196 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In