उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबने की खबर, रेस्क्यू जारी

Share this news

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबित भारी बारिश के बाद सोमवार को शाम करीब 4 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। इससे भारी मलबा रास्ते में आ गया। मलबे में कुछ तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर तीन यात्रियों के दबे होने की सूचना है। पुलिस और एडीआरएफ ने एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा है।

 

 

 

(Visited 2,300 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In