38वें राष्ट्रीय खेलों की ट्रायथलॉन स्पर्धा में मणिपुर, महाराष्ट्र के एथलीटों का दबदबा

Share this news

HALDWANI:  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह मंगलवार को देहरादून में होना है, लेकतिन प्रतियोगिताओं का आगाज रविवार से हल्द्वानी में हो गया है। रविवार को हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता (साइकिलिंग, स्वीमिंग, स्प्रिंट) की प्रतियोगिताओं में महाराष्ट्र और मणिपुर के एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया।

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सबसे पहले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें व्यक्तिगत कैटेगरी में अलग-अलग राज्य के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे। पहले दिन ट्रायथलॉन खेल में व्यक्तिगत स्प्रिंट में 32 पुरुष और 32 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। खिलाड़ी 750 मीटर तैराकी के बाद 20 किमी साइक्लिंग पूरी की। इसके बाद पांच किमी दौड़ लगाई।

मणिपुर के  सरोंगबम अथौबा मैतेई ने पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।  मणिपुरके ही तेलहाइबा सोराम ने रजत पदक जीता जबकि महाराष्ट्र के सचिन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।  मैतेई ने 1:01:01 के कुल समय में दौड़ पूरी की। जबकि तैराकी 09:55 मिनट में साइकिलिंग  31:53 मिनट में पूरी की। वह तैराकी में दूसरे, साइकिलिंग में पहले और दौड़ में चौथे स्थान पर रहे, जिससे उनकी हर वर्ग में शानदार निरंतरता का प्रदर्शन हुआ।

वहीं महिलाओं के वर्ग में महाराष्ट्र का दबदबा दिखा। डॉली देविदास पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी राज्य की मानसी विनोद मोहिते ने रजत पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की आद्या सिंह ने कांस्य पदक जीतकर कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की।

डॉली देविदास पाटिल ने कुल 1:10:03 के समय में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तैराकी का समय 10:35 मिनट, साइकिलिंग 35:51 मिनट और दौड़ 20:37 मिनट का था। वह तैराकी में सबसे तेज, साइकिलिंग में तीसरे और दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं, जिससे उनकी बहुमुखी क्षमता उजागर हुई।

 

(Visited 189 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In