चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में पहले दिन 23 हजार भक्त पहुंचे

Share this news

BADRINATH:  चारधामों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता उमड़ने लगा है। अब तक 6 दिन में चारों धामों में 1,89,212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन 23580 लोगों ने दर्शन किया है।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुले, इस दिन 30 हजार, 3 मई को 25 हजार और 4 मई को साढ़े 24 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने धाम के दर्शन किए। यमुनोत्री धाम में इस बार जबरदस्त भीड़ दिख रही है। यहां अब तक 48 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जबकि करीब 38 हजार लोग गंगोत्री धाम पहुंचे हैं।

30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 24.38 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं।

राज्यपाल पहुंचे बदरीकेदार धाम

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। और प्रदेश में सुख शांति औऱ खुशहाली की कामना की। इसके बाद राज्यपाल ने केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद पूजा अच्रचना की।

Image

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ अतिथि देवा भव: की परंपरा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी।  पर्यटन मंत्री ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और सत्कार का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए यात्रा पर आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

 

जीएमवीएन की बुकिंग फुल

फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउस की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 11.84 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

(Visited 195 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In