कांवड़िया बनकर नशे की तस्करी कर रहा हरियाणा का गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, दर्ज हैं 15 मुकदमें

Share this news

TEHRI: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। टिहरी के चंबा में हरियाणा का एक गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पर विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमें दर्ज हैं। वह कांवड़िए का वेश बनकर नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी सीज किया है।

दरअसल पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान चला रही है। चंबा में भी टिहरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 113 ग्राम अवैध चरस जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त करते हुए उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि आरोपी कांवड़िया बनकर तस्करी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम नवीन है जो रोहतक, हरियाणा के खिडवाली गांव का रहने वाला है। अभियुक्त   शातिर किस्म का गैंगस्टर है, उस पर हरियाणा और पंजाब  में 15 से  अधिक  संगीन  वारदातों के मुकदमे  दर्ज  हैं।

 

 

(Visited 213 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In