CRPF जवान ने फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती की, महिला ने जवान से ठग लिए 49 हजार रुपए, केस दर्ज

Share this news

HALDWANI: साइबर ठग आपको लूटने के रोज नए नए तरीके ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर पैसें ऐंठने का एक मामला काठगोदाम से आया हैष। जहां एक सीआरपीएफ जवान को विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती करना महंग पड़ गया। महिला ने भारत आने और कस्टम अधिकारियों के बीच फंस जाने का हवाला देते हुए जवान से 49 हजार रुपए की ठगी कर ली। सीआरपीएफ के जवान की तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ का जवान साइबर ठगी का शिकार हुआ है। जवान ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक विदेशी महिला से उसकी दोस्ती हुई। महिला ने कहा कि वह लंदन की रहने वाली है और उसका नाम अमानिया लैरी है। दोनों के बीच काफी दिनों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोस्ती चल रही थी। इस दौरान विदेशी महिला ने 6 अक्टूबर को फोन कर बताया कि वह भारत आना चाहती है और भारत में आकर व्यापार करेगी। बीच में उसका फोन आया कि वह भारत आई हुई है और हवाई अड्डे पर कस्टमर अधिकारियों ने जांच के लिए उसको रोक लिया है जहां 49 हजार कस्टम को देने हैं।

महिला के बातों में आकर सीआरपीएफ के जवान ने महिला के खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद फिर से और पैसे की डिमांड करने लगी, जहां सीआरपीएफ के जवान को ठगी का एहसास हुआ। सीआरपीएफ के जवान के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Visited 118 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In