त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं से कहा, जीत के लिए ऊर्जा बचाकर रखो, एक एक वोटर को पोलिंग बूथ तक लेकर आओ

Share this news

DOIWALA:  पूर्व मुख्यमंत्री और  हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रसे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में पूर्व सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा को 19 अप्रैल यानी मतदान के दिवस तक बचाकर रखें। त्रिवेंद्र न कहा कि चुनाव भी एक रण क्षेत्र है और रण क्षेत्र में हमें अंतिम क्षण तक मजबूती से लड़ते हुए विजय प्राप्त करनी है। आप सभी को एक एक वोटर को पोलिंग बूथ तक लेकर आना है, और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धर्मपुर डोईवाला ऋषिकेश विधानसभा के सह प्रभारी श्री शमशेर सिंह पुंडीर, चारों मंडलों के अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे

(Visited 32 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In