जमीन रजिस्ट्री में धांधली का मामला, नामित वकील कमल विरमानी गिरफ्तार

Share this news

Dehradun: देहरादून रजिस्ट्रार आफिस में जमीन के रजिस्ट्री दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर जमीनों की खरीद फरोख्त मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। CM धामी के निर्देश पर मामले की जांच कर रही SIT ने जाने माने वकील कमल विरमानी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल विरमानी से पूछताछ शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में गठित एसआईटी टीम ने शनिवार की देर रात कमल विरमानी को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व जमीनों की धोखाधड़ी में पुलिस ने वकील इमरान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील कमल विरमानी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी लगाई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया।

कमल विरमानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लोगों की करोड़ों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में कुछ अन्य सफेदपोशों की भूमिका की जांच में जुट गई है

(Visited 686 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In