सरकार बनाने की कयासबाजी के बीच कांग्रेस को लग रहा EVM से छेड़छाड़ का डर, गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

Share this news

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए सभी को 10 मार्च क इंतजार है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया है। (Congress fears of EVM Tempering) इस बीच कांग्रेस को ईवीएम से छेड़छाड़ का डर सता रहा है। इसलिए गणेश गोदियाल औऱ हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने को कहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फेसबुक पर सभी कार्यकर्ताओं के लिए लिखा है कि सभी जिला अध्यक्ष औऱ कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में ईवीएम की निगरानी करें। गोदियाल ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि परिणाम वाले दिन यानी दस मार्च तक स्ट्रांगरूम व मतगणना स्थलों की निगरानी करें। गोदियाल की पोस्ट के कई मायने समझे जा रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस उम्मीदवारों की बैचेनी भी इससे बढ़ चुकी है। पदाधिकारी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से निगरानी बढ़ाने की तैयारी करने लगे हैं।

उधर नतीजों से पहले ही कांग्रेस में अपनी ढपली अपना राग के सुर शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता हरीश रावत खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर चुके हैं। जबकि प्रीतम सिंह ने साफ कहा है कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी हाईकमान तय करेगा।यही नहीं प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे पर भी अलग सुर अपनाए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी को 500 रुपए में सिलेंडर देना मुमकिन नहीं है। हम केवल गरीब परिवारों को सस्ता सिलेंडर देंगे।

 

(Visited 505 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In