टल गया बड़ा हादसा, बिजली के तारों से टकराया हेलीकॉप्टर, सत्यों में की इमरजेंसी लैंडिंग

Share this news

TEHRI GARHWAL:  चारधाम यात्रा में व्यस्त हेली सेवा में बुधवार को बड़ा हादसा होते होते चल गया, जब केदारनाथ से लौट रहा एक चॉपर को बिजली की तार से टकराने के बाद टिहरी के सत्यों सकलाना क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सुरकंडा देवी मंदिर के नजदीक नौगांव इलाके में एक हेलीकाप्टर बिजली की तारों से टकरा गया जिसके बाद खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि हेलीकाप्टर में सवार पायलट समेत सभी सात लोग सुरक्षित बचा लिए गए। जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून की ओर जा रहा था। इसी दौरान उड़ान के बीच तकनीकी दिक्कत आने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति बिगड़ती देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में आपातकालीन लैंडिंग करने का प्रयास किया। हालांकि, लैंडिंग के दौरान हेलीकाप्टर बिजली की तारों की चपेट में आ गया और खेत में असंतुलित होकर नीचे आ गिरा।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से हेलीकाप्टर में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में सभी को सड़क मार्ग से देहरादून भेजा गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ये हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था

 

(Visited 5 times, 5 visits today)

You Might Be Interested In