चारधाम यात्रा: ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़, बेकाबू हुए हालात, एक महिला बेहोश

Share this news

RISHIKESH: चारधाम यात्रा पर यात्रियों के बेतहाशा भीड़ बढ़ते ही बदइंतजामी की पोल खुलने लगी है।    ऋषिकेश के चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लग गईष पंजदीकरण को लेकर यात्रिय़ों में धक्कामुक्की होने से स्थिति बिगड़ गई जिससे एक महिला यात्री बेहोश होकर गिर पड़ी। यहां यात्रियों की भीड़ उमड़ने से मंगलवार दोपहर दो बजे रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई। हालांकि शाम 6बजे पंजीकरणफिर शुरू कर दिया गया।

बचा दें कि चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम न किए जाने से लाइन में ही यात्रियों में धक्कामुक्की हो रही है। भीड़ के बीच में दम घुटने और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कई यात्री रात 12:00 बजे से सुबह दोपहर 2:00 बजे तक लाइन पर लगे रहे, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं हो पाया।

मंगलवार दोपहर एक बजे को एक नंबर पंजीकरण काउंटर के बाहर यात्रियों में मारपीट हो गई, मौके पर मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों ने यात्रियों को काबू किया। पंजीकरण और क्राउड मैनेजमेंट की सही व्यवस्था न होने से यात्री परेशान हैं।

(Visited 15 times, 15 visits today)

You Might Be Interested In