Videos475 Videos

शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटी, हादसे में युवक बुरी तरह घायल

Shivpuri/RIAHIKESH: ऋषिकेश से सटे शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बंजी की रस्सी टूटने से एक युवक 55 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद एडवेंचर साइट पर […]

गढ़वाल विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा, अकैडमिक काउंसिल  की बैठक में न बुलाने से भड़के छात्र, हाथापाई तक की नौबत

SRINAGAR: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल रहा। एकैडमिक काउंसिल की बैठक में छात्रसंघ पदाधिकारियों को आमंत्रित न किए जाने को लेकर विवाद बढ़ता गया जिससे हाथापाई तक की नौबत आ गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। बैठक के दौरान भारी पुलिस बल तैनात […]

दून अस्पताल के 189 उपलनकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई

: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर चार कैडर के कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कर्मचारियों का रोस्टर बदला है लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई दिखी।  विभिन्न विभागों में […]

लंबगांव हाइवे पर बेकाबू कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, आंगन में धूप सेंक रही महिला की दर्दनाक मौत

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जनपद के लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू बोलेरो कार घर की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी जिसने धूप सेंक रही महिला की को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मानपुर क्षेत्र की रहने वाली रेखा […]

डेमोग्राफी चेंज पर भिड़े जौनसार के दो नेता, विधानसभा में प्रीतम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान के बीच तीखी बहस

DEHRADUN:  उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा तक विशेष सत्र चल रहा है। इस दौरान विधानसभा में जौनसार के दो नेताओं मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं को सियासी प्रतिद्वंदी भी माना जाता है। दरअसल 25 साल के उत्तराखंड में विकास के कामों और ज्वलंत मुद्दों […]

चौखुटिया से देहरादून पहुंची ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पदयात्रियों को पुलिस ने जबरन रोका

DEHRADUN:  चौखुटिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को लेकर शुरू हुआ जनआंदोलन ऑपरेशन स्वास्थ्य अब देहरादून  पहुंच चुका है। एक ओर प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष का जश्न मना रही है, वहीं यह पदयात्रा बीते 25 वर्षों के […]

जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

GANGOTRI: मां गंगा के पावन धाम, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ पूरा गंगोत्री धाम गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। […]

बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, नुकसान की खबर नहीं

CHAMOLI:  बदरीनाथ के पास कंचन गंगा नाले के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर कंचनगंगा में आ गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को दोपहर के समय बदरीनाथ […]

चमोली में घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने किया हमला, पति की मौत,  पत्नी एम्स रेफर

CHAMOLI:  उत्तराखंड में जंगली जानवरों के आतंक से निर्दोष लोगों की मौत का दुखद सिलसिला जारी है। चमोली के ज्योर्तिमठ प्रखंड में भालू का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। यहां डुमुक गांव में पशुओं के लिए घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई […]

चौखुटिया: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर जनसैलाब,  मातृशक्ति व युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

ALMORA:  चौखुटिया अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी है। 14 दिन तक अनशन और धरना प्रदर्शन के बाद आज लोगों का सब्र जवाब दे गया और बुधवार लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर आया। लोगों ने एक सुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की मांग की। […]

पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सड़कों पर उतरे चौखुटिया के लोग, पूर्व फौजी का अनशन जारी, जल सत्याग्रह भी शुरू

ALMORA:  पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अल्मोड़ा के चौखुटिया में लोगों ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका चुना है। जहां लोग रैली निकालकर सड़कों पर उतरकर आक्रोश जता रहे हैं। वहीं पूर्व फौजी भुवन कठायत 6 दिन से अनशन पर बैठे हैं। एक और पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर हीरा सिंह पटवाल ने जल सत्याग्रह […]

आदि कैलाश रूट पर मिलेगा किफायती ठिकाना, सीमांत गांव गर्ब्यांग में सेना ने शुरू किया टेंट होमस्टे, स्थानीय लोगों की संवरेगी आर्थिकी

PITHORAGARH: खूबसूरत होमस्टे के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहे उत्तराखंड में एक और शानदार पहल की गई है। पर्यटन और सतत विकास को बढ़ावा देने के मकसद से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती गांवों में अब टेंट बेस्ट होमस्टे की शुरुआत की है। इन होमस्टे का संचालन स्थानीय महिलाएं और नागरिक […]