रुद्रप्रयाग352 Videos

केदारनाथ धाम को कचरा मुक्त करने की अनोखी मुहिम #CarryMeBack, मंदिर से वापस जाओ, दो किलो कचरा ले जाओ

KEDARNATH: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पूरे शवाब पर है। केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। और इसी के साथ बढ़ रही है एक गंभीर चुनौती…कचरे की। वो कचरा जो लाखों यात्री अपने साथ प्लास्टिक की बोतलें, पैकेज्ड फूड के रैपर, डिस्पोजेबल कप के रूप में लेकर पहाड़ों तक […]

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं ऐतिहासिक नेतृत्व हेतु चारधाम सहित प्रमुख मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर देवभूमि उत्तराखण्ड के चारों धाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों सहित विश्व प्रसिद्ध मां शक्ति मंदिर तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में […]

केदारनाथ: रोजाना 5000 से ज्यादा घोड़े-खच्चर नहीं जा सकेंगे, पशु क्रूरता पर रोक, SOP हुई जारी

DEHRADUN:  राज्य सरकार ने केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। साथ ही, यात्रा मार्गों पर पशुओं के कल्याण […]

केदारनाथ में VIP दर्शनों की खुली पोल, पर्चियां लहराते हुए VIP  गेट पर धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

KEDARNATH:  चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। केदारनाथ में भीड़ को संभाल पाने में शासन प्रशासन विफल नजर आ रहा है। आम श्रद्धालुओं की तो बात ही छोड़िए, वीआईपी दर्शनों के लिए भी मारामारी मची है। केदारनाथ धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीआईपी गेट के बाहर भारी भीड़ लगी है, धक्कामुक्की […]

बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसी गर्भवती, दर्द से तड़पी तो नर्सों ने रास्ते में ही कराया प्रसव

JOSHIMATH:   बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लगातार लग रहे जाम ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी। किमाणा गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन ज्योतिर्मठ […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, एक स्थानीय युवक की मौत दूसरा घायल, यात्रा सुचारू

KEDARNATH:  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जब सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से एक स्थानीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के […]

चारधामों में तेज बारिश और ओलावष्टि का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

DEHRADUN:  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये ऑरेंज अलर्ट उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के […]

VIP दर्शन के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आक्रोश, BKTC अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी, गौतम अडानी पहुंचे थे केदारनाथ

KEDARNATH:  केदारनाथ धाम में अव्यवस्थाओं और वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का पारा चढ़ गया। उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी जमकर वायरल किया […]

सूफी सिंगर कैलाश खेर ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन,  प्रशासन की तारीफ, भक्तों के साथ बोले जै जै केदारा

KEDARNATH:  मशहूर सूफी सिंगर और शिव भक्त कैलाश खेर आज बाबा केदारनाथ के दर्शन केलिए केदारपुरी पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और धाम की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्य विनीत चन्द्र पोस्ती ने उनका स्वागत किया। मंदिर […]

ऋषिकेश आए सुनील शेट्टी ने कहा, चारधाम यात्रा पर व्यवस्थाएं हैं चाक चौबंद, पुलिस प्रशासन की भी तारीफ

RISHIKESH: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक धारणाओं को खारिज करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ से लोग परेशान रहते हैं तथा व्यवस्थाएं ठीक नहीं होतीं, लेकिन उनका अनुभव […]

चारधाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.10 लाख लोगों ने किए  केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में मौसम ने ली करवट

KEDARNATH: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी […]

भाजपा का झंडा लगा कर स्थानीय निवासी से केदारनाथ में बदसलूकी, गाली बकता और लाठी मारता नजर आया अबोध बच्चा

KEDARNATH: केदारनाथ धाम में  एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। एक छोटा बच्चा हाथ में भाजपा का झंडा लेकर स्थानीय दुकानदार पर डंडा चलाते हुए दिखता है। बच्चे के साथ आए लोगों की दुकानदार से बहस भी होती है। दुकानदार के हाथ से कराकर बच्चा नीचे गिरता है तो उसे पुलिस चौकी तक […]