बागेश्वर117 Videos

गर्मी के साथ साथ आम आदमी को सताएगी महंगी बिजली, उत्तराखंड में इतने बढ़ गए बिजली के दाम

DEHRADUN:   उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं पर गर्मी के साथ साथ महंगे बिल की मार पड़ने वाली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने घऱेलू और कमर्शियल कनेक्शन के लिए बिजली की प्रति यूनिट दरों में 5.62 फीसदी तक इजाफा किया है। इससे प्रदेश के करीब 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगेगा। राहत की […]

फिसलकर घायल हो गया विदेशी पर्यटक, घस्यारी महिलाओं ने स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया

BAGESHWAR: साथियों के साथ बागेश्वर घूमने आया रूसी नागरिक अमस्यारी गांव के पास फिसलकर घायल हो गया। रूसी पर्यटक मदद के लिए चीखता रहा। पास में घास काट रही महिलाओं ने उसकी आवाज सुनी और उसे स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद वह वाहन से अमस्यारी की ओर रवाना हुआ। जानकारी के […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सुनी लोगों की समस्याएं,  समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कारर्वाई के निर्देश

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने औऱ शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनमानस की है। जन […]

सीएम आवास में होली मिलन में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार, गढ़वाल-कुमाऊं-जौनसार की संस्कृति के रंग बिखरे

DEHRADUN:  एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। इन सबके बीच, रिवर्स पलायन का संदेश देती पौड़ी के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का आकर्षण, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की […]

हेली सेवाओं से जुड़े नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी, हल्द्वानी, सीएम धामी ने दिखाई 4 हेली सेवाओं को हरी झंडी

DEHRADUN:    देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर हवाई सेवाओं से जुड़ गए हैं। उड़ान योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से […]

संगठन पर्व के तहत उत्तराखंड भाजपा ने चुने 18 जिला अध्यक्ष, कई को बदला , कुछ रिपीट

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत 18 जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हालांकि रानीखेत में अभी जिला अध्यक्ष नहीं बनाए गया है। संगठन के लिहाज से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सबकी नजरें टिकी थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला ले […]

नेशनल गेम्स में ज्योति वर्मा ने जीता उत्तराखंड के लिए पहला मैडल,  वुशु में हासिल किया ब्रॉन्ज

DEHRADUN: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड को पहला मेडल हासिल हुआ है। वुशु खेल में ज्योति वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित वुशु खेल के Changquan  इवेंट में ज्योति वर्मा ने 7.24 का स्कोर हासिल किया। औऱ कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट में मणिपुर की तोंगब्राम […]

उत्तराखंड में आज से लागू हो गए समान नागरिक संहिता के नियम कायदे, यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

DEHRADUN: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। करीब 2.5 साल की मशक्कत के बाद आखिरकार यूसीसी का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है जिसमें शादी, तलाक, लिव इन आदि मामलों में पंजीकरण कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री […]

100 निकायों में किसकी सरकार? मतगणना जारी, हल्द्वानी में गजराज बिष्ट ने बनाई बढ़त

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल नतीजे देर शाम तक मिलने की उम्मीदें हैं। फिलहाल वार्डों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। निकायों के चेयरमैन पदों की मतगणना भी जारी है। नगर पालिकाओं औऱ नगर पंचायतों की बात करें तो बीजेपी […]

प्रदेश के 100 शहरी निकायों में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 25.70 फीसदी वोटिंग

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मेयर और चेयरपर्सन चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता 5000 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में 25.70 फीसदी मतदान हुआ है। 11 नगर निगमों, 43 […]

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

BAGESHWAR:  बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में बाहर से आए समुदाय विशेष के व्यापारी की दुकान में थूककर लगाकर रोटी पकाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां दुकानदार समेत अन्य काम कर रहे कुछ लोगों को पकड़कर कोतवाली लेकर आई। देर रात तक बजरंग दल के कार्यकताओं […]

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में प्रवासियों ने दिखाया पहाड़ संवारने का संकल्प, अपनी मिट्टी से जुड़ने का वादा

DEHRADUN: 12 जनवरी को युवा दिवस के मौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 27 देशों में निवासरत उत्तराखंड के उद्मयमियों ने प्रतिभाग किया और राज्य सरकार की गांव गोद लेने की योजना को अपना समर्थन दिया। सीएम धामी ने कहा कि तेजी से विकसित हो […]