देहरादून2035 Videos

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला का किया वर्चुअली शुभारंभ, जागेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ की स्वीकृति

ALMORA/DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप […]

मोस्टमानू महोत्सव में वर्चुअल रूप से शामिल हुए सीएम धामी, पिथौरागढ़ को दिया 62 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

PITHORAGARH/DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं […]

लालकुआं में बड़ा हादसा, निजी स्कूल की बस सड़क पर पलटी,  कई बच्चे घायल

NAINITAL: नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरेली रोड के जयपुर बीसा गांव में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।  हादसे में 10 से 15 बच्चों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बीएलएम एकेडमी की एक निजी स्कूल की बस जयपुर […]

थराली में आपदा से सड़कें टूटी, दूरस्थ गांव से गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट करके भेजा गया AIIMS  ऋषिकेश

THARALI, CHAMOLI:  धराली के बाद थराली भी आपदी की मार झेल रहा है। चारों तरफ मलबे से पटा है। सड़कें  ध्वस्त हो गई हैं। संपर्क मार्ग भी टूटे हैं। ऐसे में गर्भती महिलाओं को बेहद मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन उत्तराखंड सरकार की हेली सेवा ऐसे नाजुक मौकों पर प्रभावित महिलाओं के लिए […]

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से झड़प के बाद हिरासत मे लेकर पुलिस लाइन छोड़े गए कांग्रेसी

DEHRADUN: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच  किया। कांग्रेसियों को हाथीबड़कला बैरियर पर रोक लिया गया और हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड़ा गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कांग्रेस भवन […]

पौड़ी का ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान बदहाल, कीचड़ में फुटबॉल खेलने को मजबूर युवा

PAURI:  पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान फुटबॉल टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए जाना जाता है। लेकिन आज अव्यवस्थाओं के चलते कंडोलिया मैदान बदहाल है। यहां चारों तरफ गोबर और कीचड़ भरा हुआ है। फुटबॉल प्रेमी पौड़ी के युवा कीचड़ में ही प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। कुछ ही महीने पहले याद कंडोलिया में नेशनल […]

विधवा मां ने लगाई DM से गुहार, बिगड़ैल बेटे दे रहे जान से मारने की धमकी, आरोपियों का गुंडा एक्ट में चालान,  हो सकते हैं तड़ीपार

DEHRADUN:  देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के पास जब भी कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर जाता है, डीएम ऑन द स्पॉट फैसला देते हुए बड़ी राहत देते हैं। ज्यादती अगर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ हो तो डीएम बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हैं। बंजारावाला क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया […]

मसूरी:  कैम्पटी थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला के अपहरण की कोशिश, फायरिंग से हड़कंप

MUSSOORIE:  पहाड़ की शांत वादियों में गोलियों की बढ़ती गूंज से दहशत है। मसूरी के कैम्पटी थाना क्षेत्र में रविवार को हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के युवक द्वारा स्थानीय युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश में फायरिंग की गई। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है […]

फिर चर्चा में पूर्व सीएम तीरथ का बयान, अफसरों पर बोला हमला, भ्रष्टाचार के ट्रक की रफ्तार नहीं रुकी

MUSSOORIE: पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड में अब भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की […]

थराली आपदा: घायलों के त्वरित इलाज में जुटा स्वास्थ्य विभाग, मौके पर 2 दर्जन लोगों का उपचार, 6 गंभीर घायलों को एम्स के लिए किया हेली लिफ्ट

CHAMOLI: चमोली के थराली में बादल फटन से आई आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। इस बीच स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की […]

आवारा कुत्तों के आतंक पर लगाम कसने को तैयार देहरादून नगर निगम,  ABC सेंटर की क्षमता तीन गुना बढ़ेगी, स्टेरलाइजेशन में भी आएगी तेजी

DEHRADUN:  आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब देहरादून नगर निगम ने भी कदम बढ़ाए हैं। राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम अभ एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की क्षमता तीन गुना बढ़ाने का विचार […]

देहरादून टु दुबई, अरब देशों को लुभाएगा गढ़वाली सेब का स्वाद, 1.2 मीट्रिक टन की पहली खेप रवाना

DEHRADUN: अरब देशों के लोग अब गढ़वाल के रसीले सेबों का स्वाद ले सकेंगे। उत्तराखंड से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस कड़ी में पौड़ी जनपद में उत्पादित 1.2 मीट्रिक टन किंग रोट वैरायटी के गढ़वाली सेब की पहली खेप दुबई भेजी गई है। भारत सरकार के […]