ऊधमसिंह नगर88 Videos

रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार, बीजेपी नेता के बयान से मचा बवाल

KASHIPUR:  काशीपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह चीमा की ओर से जारी एक प्रेस नोट पर बवाल मच गया है। इस प्रेस नोट में चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के पहनावे और चाल चरित्र को जिम्मेदार ठहराया है। चीमा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया […]

जिला आबकारी अधिकारी ने 70 हजार में बेचा ईमान, विजिलेंस ने घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

RUDRAPUR: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का प्रहार जारी है। ऊधमसिंह नगर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।अधिकारी शराब कारोबारी से अधिभार उठाने के एवज में घूस ले रहा था। सरकारी अधिकारियों से लेकर निजी संगठनों तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार का […]

युवती से फोन पर अश्लील बात कर अनैतिक मांग करने वाला SHO सस्पेंड, वायरल हो रहा ऑडियो

PANTNAGAR: खाकी को शर्मसार करने वाले ऑडियो मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। युवती से फोन पर अश्लील बात करने और अनैतिक मांग करने के मामले में एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने पंतनगर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इंस्पेक्टर डांगी का युवती से बात करते हुए ऑडियो सोशल मीडिया […]

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, मानसखंड परियोजना पर विस्तार से की चर्चा, 1000 करोड़ की मदद मांगी

NEW DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी और राज्य की कई परियोजनाओं पर पीएम से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में वनाग्नि और चारधाम यात्रा से संबंधित विषयों पर भी प्रधानमंत्री से चर्चा […]

एड्स संक्रमण की बात छुपाकर शादी करके 5 दूल्हों को लूट चुकी लुटेरी दुल्हन, 3 लोगों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि

UDHAM SINGH NAGAR: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक लुटेरी दुल्हन के कारनामे ने यूपी से लेकर उत्तराखंड तक सनसनी फैला दी है। आरोपी महिला ने एक शख्स से शादी और फिर अगले ही दिन घर का सारा सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने इस मामले में केस दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी महिला […]

इलेक्ट्रॉनिक सिटी के जरिए उत्तराखंड के 10 हजार युवाओं को रोजगार देगा टाटा समूह, कृषि-उद्यान क्षेत्र में अडानी ग्रुप करेगा 500 करोड़ का निवेश

DEHRADUN/RUDRAPUR:  पिछले साल हुई ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के सकारात्मक परिणाम धरातल पर उतरने लगे हैं। देश का नामी टाटा समूह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने जा रहा है। टाटा समूह ताइवान की कंपनियों के साथ मिलकर इस सिटी का निर्माण करेगा। जिले के खुरपिया फार्म में समूह के लिए 350 एकड़ […]

नैनीताल में अजय भट्ट 3 लाख 34 हजार वोटों से दर्ज की प्रचंड जीत, उत्तराखंड में हुई सबसे बडी जीत

NAINITAL: चुनाव प्रचार के दौरान तमाम विरोधों के बावजूद अजट भट्ट न सिर्फ अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे बल्कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करके अपना रुतबा भी बढ़ा दिया। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 334548 वोटों के बड़े अंतर […]

लोकसभा चुनाव: चंद घंटों में आएंगे नजीते, उत्तराखंड की 5 सीटों पर ये प्रत्याशी हैं आगे

DEHRADUN: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तराखंड में भी 5 सीटों पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। अभी तक के रुझानों में सबी पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। नैनीताल और अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। गोदियाल लगा रहे जोर, बलूनी आगे […]

चारधाम यात्रा की तरह मानसखंड यात्रा का आगाज,  कैंची धाम पहुंचे महाराष्ट्र के 152 श्रद्दालु, कुमाऊं के मंदिरों के दर्शन करेंगे

Nainital:  उत्तराकंड सरकार के मानसखंड मंदिर माला मिश को पंख लगने शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने आईआरसीटी के साथ मिलकर मानसखंड यात्रा का आगाज कर दिया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के 152 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और यहां से कैंची धाम के दर्शन को पहुंचे। […]

लोकसभा चुनाव:  मतदान से क्यों पीछे रहा उत्तराखंड का वोटर, जानिए तीन बड़े कारण

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 53. 56 फ़ीसदी वोटिंग, पिछली बार से बहुत कम वोटिंग

Dehradun: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सुबह लोगों ने खासा उत्साह दिखाया, लेकिन शाम ढलते ही मतदान का जोश कम होता गया। शाम 5 बजे तक 53.56% मतदान हुआ है। हालांकि पोस्टल बैलेट, 85+ उम्रदराज वोटर और दिव्यांग वोटरों को मिलाकर ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन 2019 […]

उत्तराखंड में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह, दोपहर एक बजे तक 37.33 फीसदी मतदान, नैनीताल अव्वल

DEHRAUN: दिन चढ़ने के साथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोगोम में उत्साह बढ़ता जा रहा है। दोपहर तक पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। दोपहर 1 बजे तक उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कुल 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 40 फीसदी मतदान नैनीताल ऊधमसिंह नगर […]