अल्मोड़ा170 Videos

लोकसभा चुनाव:  मतदान से क्यों पीछे रहा उत्तराखंड का वोटर, जानिए तीन बड़े कारण

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 53. 56 फ़ीसदी वोटिंग, पिछली बार से बहुत कम वोटिंग

Dehradun: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सुबह लोगों ने खासा उत्साह दिखाया, लेकिन शाम ढलते ही मतदान का जोश कम होता गया। शाम 5 बजे तक 53.56% मतदान हुआ है। हालांकि पोस्टल बैलेट, 85+ उम्रदराज वोटर और दिव्यांग वोटरों को मिलाकर ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन 2019 […]

उत्तराखंड में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह, दोपहर एक बजे तक 37.33 फीसदी मतदान, नैनीताल अव्वल

DEHRAUN: दिन चढ़ने के साथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोगोम में उत्साह बढ़ता जा रहा है। दोपहर तक पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। दोपहर 1 बजे तक उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कुल 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 40 फीसदी मतदान नैनीताल ऊधमसिंह नगर […]

प्रियंका गांधी ने अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, रामनगर में रैली करके कांग्रेस में फूंकी जान

RAMNAGAR:   उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसी के तहत भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। भाजपा जहा स्टचार प्रचारकों के मामले में काफी आगे है, वहीं कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की रैली से आज इसका आगाज किया। […]

दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ घोटालों के सबूत लूटने के आरोप में अल्मोड़ा के NGO ने दर्ज कराई FIR

Almora:  दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और उनके अधीनस्थ अफसर विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री वाईवीवीजे राजशेखर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अल्मोड़ा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट के आदेश के बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल कोर्ट ने 2 मार्च को एनजीओ प्लेज़ेंट वैली फाउंडेशन की शिकायत […]

प्रसिद्ध लोकगायक प्रह्लाद मेहरा पंचतत्व में विलीन, हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर दी गई अंतिम विदाई, शोक में डूबा कला जगत

HALDWANI: प्रसिद्ध कुमाउंनी लोक गायक प्रहलाद मेहरा के आकस्मिक निधन से उत्तराखंड के कला जगत में शोक की लहर है। हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर मेहरा का अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मेहरा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से 53 साल की उम्र में आकस्मिक निधन […]

मणिपुर में शहीद सोमेश्वर के लाल कमल भाकुनी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

ALMORA: अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव आंसुओं के सैलाब से भर गया। मणिपुर में चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ के दौरान मात्र 24 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति […]

उत्तराखंड में पूरी हुई नमांकन की प्रक्रिया, गणेश गोदियाल, अजय भट्ट, वीरेंद्र रावत, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी ने भरे नामांकन

RUDRAPUR/PAURI/ALMORA/HARIDWAR:  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बुधवार को भाजपा के अजय भट्ट, जबकि कांग्रेस के गणेश गोदियाल, वीरेंद्र रावत, प्रदीप टम्टा, व प्रकाश जोशी ने नामांकन कराया। पौड़ी और हरिद्वार सीट पर बसपा प्रत्याशियों ने भि नामांकन कराया। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी गणेश […]

कहीं रंगों की मस्ती कहीं चुनावी रंग, होली उत्सव में डूबा उत्तराखंड, इस मंदिर में भस्म से खेली गई होली

DEHRADUN:  रंगों के पर्व होली की उत्तराखंड में खुमारी छाई है। आज सुबह से ही प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में पूजा अर्चना के साथ होलिका दहनकी तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान लोग रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म से होली […]

4 सीटों पर यूकेडी ने की प्रत्याशियों की घोषणा, टिहरी में निर्दलीय बॉबी पंवार को समर्थन देगी पार्टी

DEHRADUN:  उत्तराखंड का एकमात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल भी लोकसभ चुनाव में ताल ठोंक चुका है। यूकेडी ने गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि टिहरी लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को समर्थन दिया है। बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष […]

रंग बिरंगे फूलों से सजी सीएम आवास से लेकर आम घरों की देहरियां, उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की चौतरफा धूम

DEHRADUN:  चैत्र मास की संक्रांति को उत्तराखंड में पारंपरिक बाल पर्व फूलदेई धूम धाम से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर हर आम औऱ खास के घऱों की देहरियां आज रंग बिरंगे फूलों से सजी नजर आ रही हैं। गढ़वाल से कुमाऊं तक लोकपर्व फूलदेई का उत्साह बना है। सुबह सुबह नन्हें बच्चे देहरी […]

लोकसभा चुनाव:  कांग्रेस ने गणेश गोदियाल, जोत सिंह, प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा, दो सीटो पर पेंच फंसा

DELHI/DEHRADUN: लंबे मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दो सीटों पर अभी सस्पेंस बाकी है। यही सस्पेंस भाजपा ने भी दो सीटों पर बरकरार रखा हुआ है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप […]