पिथौरागढ़67 Videos

पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

Pithoragarh उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 3.8 मापी गई है। राहत की बात ये है कि भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर […]

मूल निवास स्वाभिमान रैली, देहरादून की सड़कों पर पहाड़ उतर आया, उत्तराखंड आंदोलन की यादें हुई ताजा

DEHRADUN: देहरादून की सड़को पर आज उत्तराखंड आंदोलन की यादें ताजा हो गई। कोदा झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे…बोल पहाड़ी हल्ला बोल जैसे नारों के साथ परेड ग्राउंड में पहाड़ के दूर दराज से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। मौका था मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित मूल निवास सवाभिमान रैली का […]

शून्य से नीचे तापमान, 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों का योगाभ्यास

Uttarakhand:  21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे (ITBP Jawan performing Yoga at 15000 ft altitude in Uttarakhand) जीरो डिग्री तापमान में बर्फ के बीच योग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उत्तराखंड […]

धारचूला में 10 सेकेंड में काली नदी में समा गया मकान, सतपुली-दुधारखाल मार्ग का 90 मीटर हिस्सा नयार नदी में बहा

Pithoragarh/Satpuli: उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत की दो खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला में एक रिहायशी मकान ताश के पत्तों की तरह ढेर होकर काली नदी में समा गया। वहीं पौड़ी के सतपुली के पास दुधारखाल मोटर मार्ग पर भीषण भूस्खलन हो गया जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया […]

प्रियंका गांधी ने अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, रामनगर में रैली करके कांग्रेस में फूंकी जान

RAMNAGAR:   उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसी के तहत भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। भाजपा जहा स्टचार प्रचारकों के मामले में काफी आगे है, वहीं कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की रैली से आज इसका आगाज किया। […]

बेरीनाग में मां के साथ आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया शिकार

Pithoragarh: एक तरफ देश मे नामीबिया से चीते आने का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार मासूमों को गोश्त बना रहा है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को गुलदार ने शिकार बना लिया। हादसे के वक्त बच्चा अपनी मां की गोद मे […]

जानिए PM मोदी के दौरे का मिनट टु मिनट कार्यक्रम, 4200 करोड़ की इन योजनाओं की मिलेगी सौगात   

PITHORAGARH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 12 अक्तूबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस बार पीएम ने मानसखंड को दौरे के लिए चुना है। वैसे तो पीएम का ये दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है लेकिन इस दौरान करीब 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित […]

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठिठुरन, पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी,मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड

DEHRADUN: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में भारी बारिश और हिमपात से पारा लुढ़क गया है। रविवार शाम से हो रही बारिश से जहां मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर पसर गई है। राजधानी देहरादून में भी बारिश और बादलों के बीच ठंड बढ़ गई […]

बाहरी प्रदेशों के लोग उत्तराखंड में खेती के लिए जमीन नहीं खरीद पाएंगे, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

DEHRADUN:  उत्तराखंड में अब दूसरे राज्यों के  लोग कृषि कार्य और उद्यान लगाने के लिए जमीन नहीं खरीद पाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सीएम धामी के आदेश के तहत बाहरी लोगों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर अंतरिम रोक लगा दी गयी […]

सीमांत क्षेत्रों के लिए इनर लाइन ई पास की सुविधा, सीएम ने किया उद्घाटन, पिथौरागढ़ को दी 113.34 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Pithoragarh : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट तथा गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 73 करोड़ की 28 योजनाओं का लोकार्पण तथा 40.34 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। (CM Dhami inaugurates […]

14, 15 जुलाई को सभी जिलों में स्कूल बंद रहेंगे,आपदा प्रबंधन विभाग का निर्देश, 4 दिन की छुट्टी

DEHRADUN : उत्तराखंड में मानसून अदले दो दिन कहर बनकर टूट सकता है। मौसम विभाग ने 14 औऱ 15 जुलाई को राज्य के अधिकतरहिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को […]

अभिषेक सिंह के बाद पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का भी PCC सदस्यता से इस्तीफा, नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाया

DEHRADUN/PITHORAGARH: एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, दूसरी तरफ उत्तराखंड काग्रेंस में घमासान मचा है। प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक के बाद अब एक औऱ सीनियर नेता मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 24 घंटे के भीतरकांग्रेस संगठन के लिए यह बड़ा झटका […]