टिहरी236 Videos

उत्तराखंड में आज से लागू हो गए समान नागरिक संहिता के नियम कायदे, यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

DEHRADUN: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। करीब 2.5 साल की मशक्कत के बाद आखिरकार यूसीसी का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है जिसमें शादी, तलाक, लिव इन आदि मामलों में पंजीकरण कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री […]

100 निकायों में किसकी सरकार? मतगणना जारी, हल्द्वानी में गजराज बिष्ट ने बनाई बढ़त

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल नतीजे देर शाम तक मिलने की उम्मीदें हैं। फिलहाल वार्डों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। निकायों के चेयरमैन पदों की मतगणना भी जारी है। नगर पालिकाओं औऱ नगर पंचायतों की बात करें तो बीजेपी […]

प्रदेश के 100 शहरी निकायों में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 25.70 फीसदी वोटिंग

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मेयर और चेयरपर्सन चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता 5000 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में 25.70 फीसदी मतदान हुआ है। 11 नगर निगमों, 43 […]

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माणाधीन मलेथा स्टेशन की मेस में आग लगने से अफरातफरी

KIRTINAGAR:  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन  प्रोजेक्ट में गुरुवार को बडा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मलेथा रेलवे स्टेशन कीवर्कर्स मेस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए फायर सर्विस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार शाम को मलेथा रेलवे स्टेशन में अफरातफरी मच गई। यहा काम कर रहे श्रमिकों की […]

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में प्रवासियों ने दिखाया पहाड़ संवारने का संकल्प, अपनी मिट्टी से जुड़ने का वादा

DEHRADUN: 12 जनवरी को युवा दिवस के मौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 27 देशों में निवासरत उत्तराखंड के उद्मयमियों ने प्रतिभाग किया और राज्य सरकार की गांव गोद लेने की योजना को अपना समर्थन दिया। सीएम धामी ने कहा कि तेजी से विकसित हो […]

पहाड़ के गावों को गोद लेने में प्रवासी उत्तराखंडियों की दिलचस्पी, क्या बदल सकेगी ग्रामीण उत्तराखंड की तस्वीर

DEHRADUN:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील पर प्रवासी उत्तराखंडी पहाड़ के कई गावों को गोद ले रहे हैं। इनमें  होटल व्यवसायी से लेकर कला जगत औऱ बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हैं। सीएम धामी ने प्रवासियों से अपने गांवों को अपनाने की अपील की थी, जिसे प्रवासियों ने दिल से स्वीकार किया। मुख्य सचिव […]

राष्ट्रीय खेलों का कलेंडर जारी, 12 स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं, देहरादून में ओपनिंग सेरेमनी, हल्द्वानी में समापन समारोह

DEHRADUN :  उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का कलेंडर जारी हो चुका है। गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी यानी GTCC  ने खेल कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक हल्द्वानी में 26 जनवरी को ट्रायथलॉन खेलों के साथ नेशनल गेम्स की शुरुआत होगी। हालांकि उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को देहरादून में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

पहाड़ के मंडुआ किसानों को मिला बड़ा बूस्ट, सरकार ने किसानों से खरीदा 3100 मीट्रिक टन मंडुआ

DEHRADUN: उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी अनाज मंडुए की डिमांड को देखते हुए मंडुआ उत्पादन को नई दिशा मिली है। कुछ समय पहले तक उपेक्षित रहने वाला मंडुआ अब हाथों हाथ बिक रहा है। राज्य सरकार ने ही इस साल विभिन्न सहकारी और किसान संघों के जरिए उत्तराखंड के किसानों से 3100 मीट्रिक टन से अधिक […]

नए साल पर सीएम धामी ने सुरकंडा मां से मांगी प्रदेश की खुशहाली, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

TEHRI : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बातचीत कर उनसे यात्रा के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालु अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर काफी खुश नजर आए तथा उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी […]

नगर निकाय चुनाव:  मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

DEHRADUN:  उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। देहरादून में कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोप लगे, जिससे कुछ कार्यकर्ताओँ का विरोध सहना पड़ा, लेकिन मेयर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल ने दल बल के साथ अपना नामांकन कराया। वहीं भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने भी […]

सुवाखोली पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने युवकों को शराब पीने से रोका तो युवाओं ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

MUSSOORIE: नए साल के स्वागत में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं, इस बीच पहाड़ों पर हुड़दंग और गुंडागर्दी की भी खबरें सामने आ रही हैं। मसूरी-धनोल्टी के बीच सुवाखोली पेट्रोल पंप पर कार सवार अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। वारदात का वीडयो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]

नए साल के मौके पर पर्यटकों के लिए खास तैयारी, 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट

DEHRADUN: नए साल से पहले पहाड़ों पर बर्फबारी से पर्यटकों के लिए लुभावना मौसम हो गया है। बड़ी तादात में टूरिस्ट उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। नए साल के मौके पर टूरिस्ट की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है इसलिए उत्तराखंड सरकार ने भी सैलानियों के स्वागत में बाहें फैला दी हैं। […]