पर्यटन472 Videos

गंगा पूजन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत, कांवड़ियों की सुविधा के लिए बड़े काम का QR कोड

HARIDWAR:  भगवान शिव के प्रिय माह सावन में कांवड़ यात्रा का मंगलवार को आगाज हो गया है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर श्री गंगा सभा और जिला प्रशासन की ओर से गंगा पूजन के बाद कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। गंगा पूजन में कांवड़ मेला के सकुशल संपन्न होने की कामना की […]

गंगोत्री जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी,  सभी सुरक्षित, तेज रफ्तार से हुआ हादसा

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर शुक्रवार को बडा हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस नालूपानी के हेयरपिन बैंड के पास सड़क पर पलट गई, जिससे 29 यात्री घायल हो गए। 8 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक […]

गजब: दिव्यांग अभय ने जीता सबका दिल, व्हीलचेयर पर 117 मीटर ऊंचाई से पूरी की बंजी जंपिंग

RISHIKESH:  मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो  हर चुनौती को आसानी से पार पाया जा सकता है। ऋषिकेश में एक दिव्यांग ने ऐसा साहसिक काम किया है कि इसे देखकर लोग दांतों रोमांचित हो रहे हैं। दिव्यांग अभय ने 117 मीटर की ऊंचाई से व्हीलचेयर के सहारे बंजी जंपिंग पूरी की है। […]

गढ़ नरेशों की कुल देवी मां राज राजेश्वरी, जो करती हैं हर मनोकामना पूरी

#DevbhoomiDialogue #DevDarshan #Navratri #9Din9Deviyan #RajRajeshwari आठवें #नवरात्रि पर कीजिए मां #राज_राजेश्वरी के दर्शन। मां राज राजेश्वरी को धन, वैभव, योग और मोक्ष की देवी कहा जाता है। जिसे गढ़वाल के राजा महाराजा भी अपनी कुल देवी मानते थे। मां राज राजेश्वरी का धाम गढ़ नरेशों की राजधानी देवलगढ़ में स्थित है। बाद में गढ़ नरेशों […]

गढ़वाल को जजिया कर से मुक्ति दिलाने वाले गढ़ चाणक्य की ऐतिहासिक प्रतिमा को इस गांव में देख सकेंगे आम लोग  

PAURI:  गढ़वाल नरेशों के प्रधानमंत्री, रहे गढ़ चाणक्य के नाम से मशहूर वीर पुरिया नैथानी की आदमकद प्रतिमा को आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। पौड़ी जिले के नैथाणा गांव में रविवार को हुए समारोह के बाद पुरिया नैथानी की अश्वारोही प्रतिमा और स्मार्क की फोटो गैलरी का लोकार्पण कर दिया गया। इस […]

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक, कर्तव्य पथ के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन

DEHRADUN: गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड को एक बार फिर से अपनी संस्कृति, सभ्यता4 औऱ खेल शक्ति के प्रदर्श का मौका मिलेगा। 2025 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तराखंड की झांकी भी कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होगी। इस बार की झांकी में उत्तराखंड में  ‘‘साहसिक खेलों‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) की थीम पर डिजाइन किया […]

गृहमंत्री शाह बोले, उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं धामी, 162 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

HARIDWAR:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल साल पूरा होने पर आयोजित जन जन की सरकार कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने करीब 1130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 हिंदू शरणार्थियों को […]

गैरसैंण मानसून सत्र: पहले दिन दिवंगत सदस्यों की दी गई श्रद्धांजलि,  सदन पटल पर रखे जाएंगे 3 विधेयक

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सभी विधायकों ने दिवंगत सदस्यों शैलारानी रावत और कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शाम को तीन बडे […]

गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और सूचना तंत्र पर खर्च होगा ज्यादा पैसा

GAIRSAIN:  गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मानसून सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शाम करीब 4 बजे वर्ष 2024-25 के लिए 5013.05 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में 1256.16 करोड़ पूंजीगत विकास के लिए रखा गया है। जबकि 3756.89 करोड़ […]

गैरसैंण में सीएम धामी ने की मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से मुलाकात, विकास कार्यों का लिया जायजा

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले दो दिनों में चहल पहल देखी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वहां पलायन आयोग की बैठक ली, भू कानून पर बैठक ली महिला उद्यमियों और स्वरोजगारियों से संवाद किया। रात्रि विश्राम के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। गुरुवार को सुबह […]

गैरसैंण में सीएम ने अधिकारियों के साथ की भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा, कहा जल्द लागू हो सख्त भू कानून

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम ने भू कानून के लिए बनाई गई समिति और अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों व बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा […]

गैस की किल्लत: पिता ने लगाई SDM से गुहार, बेटी की शादी है, सिलेंडर दिलवा दो सरकार

RISHIKESH: तेल औऱ गैस के वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड में भी एलपीजी की कमी का असर साफ तौर पर दिख रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से होटल रेस्टोरेंट समेत कैटरिंग व्यवसायियों पर भी बड़ी मार पड़ी हगै। 15 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, लिहाजा […]