राजनीति

2450 Videos

बहन की गोली मारकर हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार, बहन के प्रेम विवाह से था नाराज, जीजा को मारने का प्लान फेल

BAJPUR:  ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बाजपुर में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने अफनी गर्भवती बहन को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाई बहन की लव मौरिज से नाराज था। वह अपने जीजा को बी मारना चाहता था। बता दें […]

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय खेलों का किया शुभारंभ, कहा राज्य में बढ़ रहा स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर

Rudrapur: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 27 सितम्बर तक आयोजित होने वाले पंचम राज्य ओलंपिक खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले सीएम धामी ने हेलीपैड से रोड शो किया, जिसमें खिलाड़ियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं ओलंपिक ध्वज फहराकर […]

थराली: नाबालिग के रेप और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद थराली में तनाव

CHAMOLI:  चमोली के थराली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी दिलबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। […]

केदारनाथ उपचुनाव  में यूकेडी ने आशुतोष भंडारी पर लगाया दांव, पहाड़ विरोधी नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ेगी पार्टी

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG: केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान की कश्मकश के बीच उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यूकेडी ने आशुतोष भंडारी को टिकट देकर पूरी ताकत के साथ उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ने प्रेस […]

पीओके में चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का पाकिस्तान का सपना चकनाचूर, आईसीसी ने लगाई ट्रॉफी टूर पर रोक

Sports Desk: पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर संकट के बादल गहरा रहे हैं। भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर चुका है। पाकिस्तान ने भी हाइब्रिड मॉडल पर अभी सहमति नहीं दी है। इस बीच पाकिस्तान के एक और झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट […]

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

RISHIKESH: ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए देश दुनिया के एडवेंचर प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र है। केंद्र सरकार ने विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन बनाए जाने की स्वीकृति दी है। इस राफ्टिंग बेस की लागत करीब 100 करोड़ रुपए होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

यमुनोत्री-चकराता में हिमपात देखने उमड़े पर्यटक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की सर्दी

DEHRADUN:  उत्तराखंड के पहाड़ों पर सीजन की दूसरी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर पहाड़ों में पर्यटकों का आवक बढ़ने लगी है। वहीं पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। क्रिसमस के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को […]

बागेश्वर खड़िया खनन पर हाईकोर्ट की सख्ती जारी, अफसरों को लगाई फटकार, खान अधिकारी के ट्रांसफर और मशीनें सीज़ करने का आदेश

NAINITAL/BAGESHWAR: बागेश्वर में खड़िया खनन मामले पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। आज निदेशक खनन, सचिव औद्योगिक, बागेश्वर डीएम और जिला खनन अधिकारी समेत अन्य अफसरकोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने अफसरों को जमकर लताड़ लगाई।  कोर्ट ने बागेश्वर एसपी को तत्काल खनन में लगी मशीनें सीज़ करने के निर्देश […]

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन में मिले 2 सिल्वर मेडल, वुशु में 4 ब्रॉन्ज, अब तक जीते कुल 15 मेडल

DEHRADUN:  38वें राष्ट्रीय खेलों में शनिवार के दिन उत्तराखंड को बैडमिंटन में दो रजत पदक मिले। हालांकि बैडमिंटनके महिला और पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन कडे मुकाबलों के बाद उत्तराखंड को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। परेड ग्राउंड के मल्टी पर्पज हॉल में खेले गए महिला […]

आखिर क्यों हाथों में बेड़ियां लगाकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा के बाहर गुरुवार को एक अलग तस्वीर नजर आई। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी हाथों में बेड़ियां और जंजीरें बांधे सदन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर अपनी बात को प्रमुखता से रखा। बता दें कि अमेरिकी […]

होली के गीतों में पलायन के दर्द को बताया तो छलक उठी महिलाओं की आंखें, राठ की होली की ऐसी धूम कि सीएम का आया बुलावा

DEHRADUN:   पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। पहाड़ में भी हर तरफ होली के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच एक होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेठ पहाड़ के जुनूनी युवा पौड़ी से होली खेलने देहरादून आते हैं, होली के गीतों के माध्यम से पहाड़ में खाली घरों […]

भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का संन्यास, सबसे ज्यादा 320 मैच खेलने के साथ ओलंपिक हैट्रिक का अनोखा रिकॉर्ड

HARIDWAR:  भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार प्लेयर और शानदार ड्रैग फ्लिकर वंदना कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया है। वंदना ने आज ये घोषणा की। हरिद्वार के रोशनाबाद में जन्मी वंदना ने हॉकी में अपने जानदार खेल से भारत को कई अहम मैच जिताए। एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में वंदना ने भारत […]