राजनीति

2450 Videos

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन में मिले 2 सिल्वर मेडल, वुशु में 4 ब्रॉन्ज, अब तक जीते कुल 15 मेडल

DEHRADUN:  38वें राष्ट्रीय खेलों में शनिवार के दिन उत्तराखंड को बैडमिंटन में दो रजत पदक मिले। हालांकि बैडमिंटनके महिला और पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन कडे मुकाबलों के बाद उत्तराखंड को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। परेड ग्राउंड के मल्टी पर्पज हॉल में खेले गए महिला […]

आखिर क्यों हाथों में बेड़ियां लगाकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा के बाहर गुरुवार को एक अलग तस्वीर नजर आई। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी हाथों में बेड़ियां और जंजीरें बांधे सदन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर अपनी बात को प्रमुखता से रखा। बता दें कि अमेरिकी […]

होली के गीतों में पलायन के दर्द को बताया तो छलक उठी महिलाओं की आंखें, राठ की होली की ऐसी धूम कि सीएम का आया बुलावा

DEHRADUN:   पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। पहाड़ में भी हर तरफ होली के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच एक होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेठ पहाड़ के जुनूनी युवा पौड़ी से होली खेलने देहरादून आते हैं, होली के गीतों के माध्यम से पहाड़ में खाली घरों […]

भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का संन्यास, सबसे ज्यादा 320 मैच खेलने के साथ ओलंपिक हैट्रिक का अनोखा रिकॉर्ड

HARIDWAR:  भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार प्लेयर और शानदार ड्रैग फ्लिकर वंदना कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया है। वंदना ने आज ये घोषणा की। हरिद्वार के रोशनाबाद में जन्मी वंदना ने हॉकी में अपने जानदार खेल से भारत को कई अहम मैच जिताए। एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में वंदना ने भारत […]

मुख्यमंत्री ने सुनी दूर दराज से आए लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान के निर्देश दिए

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। […]

बॉबी पंवार का इस्तीफा, राम कंडवाल को बनाया गया बेरोजगार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष

DEHRADUN:  उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद  सर्वसम्मति से कोटद्वार के राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। बॉबी पंवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते सात-आठ साल के संघर्षों […]

पौड़ी:55 साल के व्यक्ति को गुलदार ने बेरहमी से मार डाला, लोगों में आक्रोश

PAURI: बाघ और गुलदार के आतंक से पहाड़ों में आए दिन आम आदमी शिकार बनता जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकासखंड के सिरौली गांव का है जहां घर लौट रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग को गुलदार ने हमला करके बुरी तरह मार डाला। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों […]

कल फिर होगी पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा चुनाव नहीं टालना चाहते लेकिन नियमों का पालन जरूरी

NAINITAL:  पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर के मामले पर सरकार अदालत में घिरी है। हाईकोर्ट द्वारा चुनावों पर रोक लगाने के बाद इस मामले पर सुनवाई गुरुवार को भी जारी रही। कोर्ट ने कहा कि हम चुनाव नहीं चालना चाहते, लेकिन सरकार को नियमों का पालन करना भी जरूरी है। अब इस मामले पर शुक्रवार […]

पंचायत चुनाव: बारिश के बीच वोटरों में जबरदस्त उत्साह, दोपहर 12 बजे तक 32% मतदान, 106 साल की दादी ने डाला वोट

DEHRADUN:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में सुबह बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में वोटिंग के लिए लोगों का उमड़ना शुरू हो गया। कुल 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाले हुए हैं। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे तक […]

मसूरी:  कैम्पटी थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला के अपहरण की कोशिश, फायरिंग से हड़कंप

MUSSOORIE:  पहाड़ की शांत वादियों में गोलियों की बढ़ती गूंज से दहशत है। मसूरी के कैम्पटी थाना क्षेत्र में रविवार को हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के युवक द्वारा स्थानीय युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश में फायरिंग की गई। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है […]

पेपर लीक घोटाले का मास्टरमाइंड खालिद मलिक गिरफ्तार,  उगल सकता है कई राज

HARIDWAR/DEHRADUN:  UKSSSC  पेपर लीक घोटाले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जाने वाला खालिद मलिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसे देहरादून पुलिस पूछताछ के लिए देहरादून लेकरआई है। खालिद की तलाश […]

काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

KASHIPUR:  उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित […]