राजनीति

2458 Videos

 मुख्यमंत्री के अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने, ग्रीन सेस वसूलने और राजस्व चोरी रोकने के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित […]

ऋषिकेश वन भूमि मामला:  सर्वे करने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया तीखा विरोध

RISHIKESH:  ऋषिकेश में पशुलोक समिति की वन भूमि के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवाद लगातार जारी है। वन विभाग की टीम आज दोबारा यहां तारबाड़ करने पहुंची थी, लेकिन टीम को स्थानीय महिलाओं का तीखा विरोध झेलना पड़ा। शनिवार को अमित ग्राम गली नंबर 25 में वन विभाग की टीम जैसे […]

हल्द्वानी में क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की ठगी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम पर पूर्व विधायक को लगाया चूना

HALDWANI: हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट लीग ईवीसीएल के आयोजन करवाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि पूर्व विधायक भी ठगों के जाल में फंसकर टीम खरीदने के लिए तैयार हो गए, आयोजकों को पैसे भी दे दिए। इस मामले […]

खनन माफियाओं ने वन विभाग के एसडीओ को घेरकर पीटा, दर्ज किया मुकदमा, अधिकारी पर भी क्रॉस FIR

VIKASNAGAR:  देहरादून में खनन माफियाओं को किसी का डर नहीं है। विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन की जांच के लिए गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। एसडीओ को सड़क पर दौड़ दौड़ा कर पीटा गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है […]

चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर

CHAMOLI:  पहाड़ में गुलदार और भालू का आतंक कम नहीं हो रहा। ऐसा कोई दिन नहीं जब जंगली जानवरों के आतंक की खबरें नहीं आती। बुधवार को चमोली के थराली क्षेत्र में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। प्रथामिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत को […]

हल्द्वानी पहुंचा मदरसन कंपनी का विवाद, सैलरी बढ़ाने को लेकर सैकड़ों कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

HALDWANI:  नोएडा में मदरसन कंपनी में सैलरी बढ़ानवे को लकेर हुए कर्मचारियों के बवाल की आंच अभ हल्द्वानी बी पहुंच चुकी है। यहां मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारी भी वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित सख्ती ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। कंपनी […]

हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ जनरल खंडूड़ी को दी गई अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

HARIDWAR:  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, माहौल गमगीन […]

उपनलकर्मियों को धामी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एक क्लिक में जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूड़ी और मशहूर शूटर और पद्मश्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट के बड़े फैसले भ्रूण प्रत्यारोपण […]

किशोर को मिली BJP से नजदीकियां बढ़ाने की सजा, कांग्रेस ने सभी पदों से हटाया, क्या धन सिंह नेगी का टिकट कटेगा?

DEHRADUN:  कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों भाजपा नेताओँ के लगातार संपर्क में रहने का बाद पार्टी ने किशोर को सभी पदों से हटा दिया (congress removes kishor Upadhyaya from all posts) है। इसे किशोर के कांग्रेस छोड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। किशोर उपाध्याय […]

2 डिप्टी सीएम, 50 मंत्रियों समेत योगी सरकार 2.0 का राजतिलक, योगी के पैतृक गांव पंचुर में जश्न का माहौल

LUCKNOW:  कई मिथकों को तोड़कर योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही योगी सरकार ने शपथ ग्रहण की। सीएम योगी समेत 52 मंत्रियों ने शपथ ली। योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया […]

CM ने की कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे की शुरुआत, भक्तों को माँ सुरकंडा मंदिर पहुंचना हुआ आसान

Tehri: सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के लिए रोपवे की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुरकंडा देवी मंदिर (Surkanda devi ropeway inaugurated) रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी […]

Sidhu Moose Wala मर्डर केस में STF को बड़ी सफलता, देहरादून से 6 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

DEHRADUN: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ औप पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में  देहरादून से 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। (6 suspects detained by STF in dehradun in Sidhu Moosewala murder case) इन लोगों पर सिद्धू मूसेवाला के […]