राजनीति

2458 Videos

38वें नेशनल गेम्स से बाहर हुआ एथलेटिक्स का रेसवॉक इवेंट, उत्तराखंड की मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका

SPORTS DESK:  38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले उत्तराखंड को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड को मेडल दिलाने की सबसे बड़ी संभावना, रेस वॉक इवेंट को नेशनल गेम्स से हटा दिया गया है। उत्तराखंड के लिए इसे बडा झटका माना जा रहा है क्योंकि रेस वॉक में ही उत्तराखंड के सूरज पंवार और परमजीत सिंह ने […]

राष्ट्रीय खेल: मुक्केबाजों के गोल्डन पंच से टॉप टेन में पहुंचा उत्तराखंड, 3 गोल्ड, 2 सिल्वर जीते

PITHORAGARH: 38वें राष्ट्रीय खेलों में शुक्रवार का दिन उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम सफलताओं भरा रहा है। पिथौरागढ़ के हरि सिंह स्टेडियम में एक तरफ उत्तराखंड के मुक्केबाजों के पंच बरस रहे थे, दूसरी तरफ गोल्ड मेडल राज्य की झोली में गिरते जा रहे थे। उत्तराखंड ने शुक्रवार को बॉक्सिंग में 3 गोल्ड मेडल और एक […]

बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तोली मार्ग पर ग्लेशियर टूटा,  कई मजदूरों के फंसे होने की खबर

CHAMOLI: उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तौली मार्ग पर ग्लेशियर टूटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन के कारण वहां काम कर रहे बीआरओ के करीब 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। जिनमें से 15 का अब तक रेस्क्यू कर लिया गया है। […]

महेंद्र भट्ट का कटेगा पत्ता! कौन बनेगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? ये नाम सबसे आगे

DEHRADUN: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच भाजपा संगठन में भी व्यापक बदलाव देखा जा सकता है। नए जिलाध्यक्षों की घोषण के बाद अब जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। सूत्रों की […]

सांसद बलूनी ने किया ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यों का निरीक्षण

Srinagar: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही इस रेल लाइन के लिए बन रही कई टनलों का भ्रमण भी किया। बलूनी ने परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एवं इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की । बलूनी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय महायोजना आने वाले समय […]

देहरादून में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दो फोन चोरी

DEHRADUN:  विभिन्न मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार को घेरने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। जिसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं […]

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं पर होगी धनवर्षा, इनामी राशि के लिए शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपए

DEHRADUN: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि का पैसा जल्द मिलने वाला है। इसके लिए शासन से मंगलवार को 15 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के […]

CM ने दिए मानसूनी आपदा में त्वरित रिस्पॉन्स के निर्देश, लैंडस्लाइड होने पर 15 मिनट में पहुंचेगा जेसीबी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सभी जिलाधिकारियों के साथ मानसून एवं आपदा की तैयारियो की समीक्षा की। सीएम धामी ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर 15 मिनट के भीतर अनिवार्यतः जेसीबी पहुंचाने के सख्त निर्देश लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित […]

यहां प्रधान प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया, काम नहीं किया तो पद से हटा देना

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की गहमागहमी चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपने अपने दावे कर रहे हैं, वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया हा जहां प्रधान पद की एक प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर ग्रामीणों से वादा किया है […]

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 18 अगस्त को दोबारा होगा चुनाव,  हाईकोर्ट के निर्देश, 5 सदस्य अभी भी लापता

NAINITAL: उत्तराखंड में 11 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावके दौरान हिंसा और बवाल के कारण हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा जिसके बाद अब यहां दोबारा चुनाव होगा। हाईकोर्ट ने यहां 18 अगस्त को दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है। कांग्रेस की ओर […]

देहरादून में मौत बनकर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के खनन वाहन, एक व्यक्ति को रौंदने का किया प्रयास

DEHRADUN:  देहरादून में खनन वाहन बेलगाम होकर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। राह चलते किसी को भी टक्कर मारने की फिराक में रहते हैं यहां तक कि रौंदने पर भी उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बिना नंबर प्लेट के एक खनन वाहन ने एक […]

पेपर लीक प्रकरण में जांच के बाद जस्टिस ध्यानी ने CM धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द

DEHRADUN:   धामी सरकार ने 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद युवाओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच पहुंचकर एसआईटी जांच के आधार पर युवाओं के […]