राजनीति

2458 Videos

बागेश्वर में उपचुनाव के लिए इस दिन होगा मतदान,  8 सितंबर आएगा नतीजा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के सियासी गलियारो से बड़ी खबर है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर सीट पर 5 सितंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अलग […]

चर्चा में पौड़ी बस अड्डे का गार्डर पुल: PWD ने दिए  जांच के निर्देश, ईई ने पुल के गार्डर को दी क्लीन चिट

PAURI: पौडी बस अड्डे पर गार्डर पुल इन दिनो सोशल मीडिया पर छाया है। इस पर तरह तरह के मीम्स बन रहे हैं। वही स्थानीय लोगों की मानें तो सुरक्षा की दृष्टि से ये गंभीर चूक है और इसी वजह से लोग इस गार्डर को हटाने की मांग कर रहे हैं। एक तरफ बस अड्डे […]

डेंगू उपचार की व्यवस्थाएं परखने हरिद्वार पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

Haridwar: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार का अभियान लगातार जारी है। आज शनिवार को स्वास्थ्य सचिव ने हरिद्वार जिले में अस्पतालों का निरीक्षण किया और  डेंगू रोकथाम अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण में खामियों पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें जल्द दुरूरत करने के निर्देश दिये। अस्पतालों […]

नैनीताल पुलिस की बडी़ कामयाबी, एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिसका सिपाही भी शामिल

NAINITAL :नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के […]

विकास प्राधिकरणों में नक्शों के मामले 7 दिन में निपटेंगे, मामला लटकाने वाले कर्मचारियों का कटेगा वेतन 

DEHRADUN:  जिला विकास प्राधिकरणों में मानचित्र निस्तारण में समयावधि लंबी होने पर आ रही दिक्कतों को देखते हुएराज्य सरकार इसके निस्तारण की अवधि को कम करने का विचार कर रही है। नक्शा पास करने या मामला लटकाने की सूरत में प्राधिकरण में कार्यरत कार्मिकों का वेतन तक रोका जा सकता है। उत्तराखंड के आवास मंत्री […]

थूकने को लेकर हुआ विवाद तो कार सवारों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, चारों आरोपी गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

RISHIKESH: ऋषिकेश में शुक्रवार को सरेआम गुंडागर्दी करके युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार से बाहर थूकने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि बदमाश हॉकी औऱ डंडों से युवक की पिटाई करने के बाद खुलेआम फायरिंग करने लगे। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते […]

यहां मंदिर समिति ने रचा महिला सशक्तीकरण का इतिहास, पहली बार मंदिर में महिला पुजारी नियुक्त

PITHORAGARH:पहाड़ की मातृशक्ति ने हर बार ये साबित कर दिखाया है कि वो किसी से कम नहीं हैं। उत्तराखंड देवों की भूमि है और इसी भूमि में महिलाओं का स्थान भी ऊंचा है। पहाड़ की महिलाएं घर चलाने के साथ उद्यमिता और स्वरोजगार में भी आगे हैं। और अब इसी कड़ी में एक और नायाब […]

टनल हादसा: पाइप के भरोसे 40 जिंदगियां, टनल में 900 mm के स्टील पाइप डालने का काम शुरू , ऑगर मशीन ने शुरू की ड्रिलिंग

UTTARKASHI: उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में रविवार तड़के हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। हादसे के 52 घंटे बीतने के बादज भी मजदूरों की जिंदगी बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब मजदूरों को निकालने के लिए सुरंग में 900 मिमी का पाइप डाला जाएगा। ऑगर बोरिंग मशीन से क्षैतिज […]

सुरंग से रेस्कयू किए गए श्रमिकों को सौंपे गए 1-1 लाख के चेक,  चिनूक से  एयरलिफ्ट किए गए , 15-20 दिन की छुट्टी मिलेगी

UTTARKASHI:  सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। यहां सभी श्रमिकों की औपचारिक स्वास्थ्य जांच होगी जिसके बाद वे अपने घर को जा सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में श्रमिकों औऱ उनके परिजनो से मुलाकात की। […]

बिहार की जेल में रची गई देहरादून ज्वैलरी शो रूम लूट की साजिश, मुख्य आरोपी ने ट्रांजिट रिमांड में किए खुलासे

DEHRADUN: देहरादून के व्यस्ततम इलाके में 9 नवंबर को हुए ज्वैलरी शोरूम लूटकांड मामले में शामिल दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से देहरादून लेकर आ गई है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास,डकैती के गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने […]

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पहाड़ों में खाद्यान्न सप्लाई पर लग सकता है ब्रेक, पेट्रोल डीजल की होने लगी किल्लत

DEHRADUN/HALDWANI: केंद्र सरकार की ओर से हिट एंड रन को लेकर बनाए जा रहे नए कानून के विरोध में देशभर के वाहन चालक सड़कों पर उतरे हैं। उत्तराखंड में भी तीन दिन की हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त दिख रहा है। देहरादून में बसों और ट्रकों की हड़ताल के बाद दूसरे दिन टेंपों और विक्रम […]

 समाज कल्याण विभाग में चयनित 26 कार्मिकों को सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर और 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की […]