राजनीति

2450 Videos

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर समेत 222 पदों पर निकली भर्ती जल्दी करें आवेदन

HARIDWAR: सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में 222 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी रखी गई है। आयोग की ओर से […]

4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

RUDRAPUR: ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस ने 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दरोगा ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दरोगा को ट्रैप किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान […]

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक बार फिर शुरू हुई हवाई सेवा, पिथौरागढ़ से सीएम धामी को लेकर आया 19 सीटर विमान

PITHORAGARH/DEHRADUN :  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देहरादून –पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी 19 सीटर प्लेन में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने […]

टिहरी की ब्वारी राधा रतूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं राधा

DEHRADUN:  उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। अपर मुख्य सचिन व वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट राधा रतूड़ी प्रदजेश की नई मुख्य सचिव होंगी। 31 जनवरी को मौजूदा सीएस एसएस संधू का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद राध रतूड़ी मुख्य सचिव का कार्यकाल संभालेंगी। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव हैं। 1988 […]

सीएम धामी ने कहा जल्द लागू होगा यूसीसी, विधानसभा से पारित कराएंगे समान नागरिक संहिता कानून

DEHRADUN:  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की घड़ी अब करीब आ गई है। यूसीसी को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति दो फरवरी को यूसीसी का ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंप देगी। प्रदेश सरकार इसका परीक्षण करने के बाद 5 फरवरी को हो रहे विधानसभ सत्र में इसका बिल लाएगी और इसे विधानसभा से […]

रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग बनाया चौलाई का प्रसाद, जिले को दिया ₹467 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

Rudraprayag: मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत ब्वे ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद […]

हल्द्वानी मूल निवास भू कानून रैली में उमड़ा विशाल जनसैलाब, हजारों लोगों ने दिखाई ताकत

Haldwani: मूल निवास का कटऑफ वर्ष 1950 करने व मजबूत भू-कानून लागू करने को लेकर रविवार को हल्द्वानी में विशाल रैली निकली। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले हल्द्वानी में कुमाऊं के दूर दराज के हजारों लोगों के अलावा कई संगठनों ने हिस्सा लिया। लोगों का कहना था कि मूल निवास […]

अंकिता के हत्यारों के साथ घूम रही सरकार- खड़गे, बूथ लेवल पर काम करने का दिया मंत्र

DEHRADUN: पिछले 10 साल में 4 बड़े चुनाव हार चुकी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुनखड़गे ने उत्तराखंड का दौरा किया। इस दौरान खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि आगाम चुनाव में परिवर्तन करना है तो सभी लोग अभी से बूथ स्तर पर काम करने में जुट […]

पुलिस मुख्यालय में कांग्रेस और पुलिस के बीच नोंकझोंक, चॉपर उतारने की अनुमति न मिलने पर DGP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

DEHRADUN:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर फिर से अड़ंगा लगा है। दरअसल खड़गे की रैली के लिए कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी जो नही मिली, जिसके बाद कार्यक्रम को बन्नू स्कूल शिफ्ट करना पड़ा। अब खड़गे के चॉपर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति नहीं […]

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

DEHRADUN: प्रदेशभर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। परेड ग्राउंड में गणतंत्र  दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक […]

विकसित उत्तराखंड की झलक दिखाती सूचना विभाग की झांकी को पहला प्रथम पुरस्कार

DEHRADUN: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने प्रदान किया। जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर […]

5 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण, यूसीसी कानून पर लग सकती है मुहर

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी को देहरादून विधानसभा भवन में आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओऱ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 5 फरवरी को होने वाला एक दिवसीय विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण विधेयकों के लिहाज से बेहद खास होगा। माना […]