देश-विदेश

2445 Videos

कांग्रेस MLA हरीश धामी ने CM को बताई पीड़ा, आपदा पर चर्चा न होने से कांग्रेस के प्रति जताई नाराजगी

Gairsain: गैरसैंण में तीन दिन का विधानसभा मानसून सत्र समाप्त हो गया। सत्र में 6 विधेयक पारित किए गए लेकिन राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। आपदा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी पक्ष विपक्ष चर्चा से भागते रहे। सदन में कांग्रेस ने वॉक आउट कर दिया जिसके बाद आपदा पर चर्चा नहीं हो […]

टिहरी झील में क्रूज बोट टेंडर का मामला, सतपाल महाराज की सफाई, बेटे से आवेदन वापस लेने को कहूंगा

GAIRSAIN/TEHRI: टिहरी झील में बोटिंग और क्रूज के टेंडर के नाम सामने आने पर बवाल बढ़ता जा रहा है। बोट और क्रूज के टेंडरों के लिए जिन 6 लोगों का चयन हुआ है उनमें कई नेताओं के करीबियों के नाम हैं। इसमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत का भी नाम है। इस […]

केंद्र ने बढ़ाई आपदा रिकवरी और पुनर्निर्माण की दरें, आपदा प्रभावित उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा लाभ

DEHRADUN: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसडीआरएफ (State Disaster Response Fund) की रिकवरी और पुनर्निर्माण की निर्धारित दरों को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी से आपदा प्रभावित उत्तराखंड को सबसे ज्यादा लाभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से पैरवी की जा रही थी। केंद्रीय […]

सदन में अपनों से ही घिरी सरकार, भाजपा विधायकों के विरोध के बाद प्रवर समिति को सौंपा गया नगर निगम संशोधन विधेयक  

GAIRSAIN: गैरसैंण में तीन दिन तक चला विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हो गया है। शुक्रवार को सरकार ने विधानसभा में कई अहम विधेयक पारित कराए, लेकिन ऐसा भी नजारा देखने को मिला जब भाजपा के ही विधायकों ने विधेयकों को जल्दबाजी में पारित कराने के लिए सरकार को जमकर घेरा। भाजपा विधायकों नगर निगम […]

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन में दबने से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास देर रात भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 4 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। दुखद हादसे में चारों की मौत हो चुकी है। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के […]

भराड़ीसैंण में पत्रकारों के लिए रेस्ट हाउस बनेगा, माँ भराड़ी का भव्य मन्दिर बनेगा

Gairsain: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के […]

गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और सूचना तंत्र पर खर्च होगा ज्यादा पैसा

GAIRSAIN:  गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मानसून सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शाम करीब 4 बजे वर्ष 2024-25 के लिए 5013.05 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में 1256.16 करोड़ पूंजीगत विकास के लिए रखा गया है। जबकि 3756.89 करोड़ […]

आपदा प्रभावितों के बीच टिहरी के घुत्तू पहुंचे सीएम धामी, राहत पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

TEHRI:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी टिहरी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों घुत्तू-पंजा-देवलिंग में पहुंचे , जहां उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलेथी में आपदा प्रभावित दुर्गा देवी से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घुत्तू में अतिवृष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान हुआ […]

मालमाल हो जाएंगे उत्तराखंड के विधायकगण,  MLA  के वेतन भत्ते बढ़ाने का विधेयक सदन में होगा पेश

GAIRSAIN:  उत्तराखंड करीब 90 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबा है। दूसरी तरफ सरकारविधायकों की सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रही है। विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने संबंधी विधेयक के आज गैरसैंण में हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। तदर्थ समिति की संस्तुतियों के आधार पर विधेयक में विधायकों के […]

मुख्यमंत्री ने चमोली के लिए की विभिन्न घोषणाएं, नन्दा देवी लोकजात मेला राजकीय मेला घोषित

CHAMOLI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, […]

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को खोजने निकले हरीश रावत, मौन उपवास के बाद निकाला बाइक जुलूस

GAIRSAIN:  उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस […]

गैरसैंण मानसून सत्र: पहले दिन दिवंगत सदस्यों की दी गई श्रद्धांजलि,  सदन पटल पर रखे जाएंगे 3 विधेयक

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सभी विधायकों ने दिवंगत सदस्यों शैलारानी रावत और कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शाम को तीन बडे […]