देश-विदेश

2445 Videos

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

कम बिजली खर्च करने वालों को 50% सब्सिडी देगी धामी सरकार,  साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को धामी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 200 यूनिट तक रहेगी। […]

NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

DEHRADUN:  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस दौरान सीएम धामी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम के बर्थडे पर दृष्टिबाधिता उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने […]

आधी रात पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल था मारा गया डकैत

HARIDWAR: रविवार देर रात हरिद्वार में ज्वैलरी शॉप लूटकांड के आरोपियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। मारे गए डकैत की शिनाख्त सतेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी भुल्लर कॉलोनी मुक्तसर पंजाब के तौर पर हुई है। सतेंद्र की शिनाख्त शौरूम मालिक ने […]

CM धामी ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शुभारंभ, बी प्राक के गीतों ने बांधा समां

Dehradun: राज्य स्तरीय टी 20 लीग का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। शुरुआत के पहले ही दिन देहरादून राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया। इस दौरान बॉलीवुड […]

दुखद खबर:  जम्मू कश्मीर में कर्तव्यपथ पर कुर्बान हुआ सैन्यधाम का लाल, रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल शहीद

RUDRAPRAYAG:    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए रुद्रप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रमोद डबराल शहीद हो गए। रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले प्रमोद तंगधार सेक्टर में तैनात थे। प्रमोद की शहादत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर […]

ओखलकांडा: बीआरसी भवन के भीतर जा घुसा सड़क का मलबा, कई दस्तावेज और कंप्यूटरों को नुकसान

NAINITAL:  मूसलाधार बारिश ने नैनीताल जिले में कहर बरपाया है। ओखंलकांडा ब्लॉक के खन्स्यूं स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी भवन) और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है।  बारिश का पानी और मलबे का सैलाब भवन के भीतर घुस गया जिससे कई फ़ाइलें और डिजिटल उपकरणों के ख़राब होने की आशंका है। जानकारी […]

जान जोखिम में डालकर पूर्व सैनिक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए दानीजाला के लोग, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा

HALDWANI:  1971 के युद्ध में अपनी वीरता कालोहा मनवाया औऱदुश्मन के दांत खटच्टे किए। लेकिन नसीब कहें या सिस्टम का ढीलापन, जीवन की सांझ ढली तो अंतिम यात्रा में कंधा देने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ी। हल्द्वानी से सटे दानीजाला गांव के वीर सैनिक गोपाल जंग बस्नेत की कुछ ऐसी ही […]

सीएम धामी ने किया आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण, जलभराव और भूस्खलन से निपटने के त्वरित प्रयास करने के निर्देश दिए

DEHRADUN:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों से बारिश की स्थिति, सड़कों, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य जानकारियां ली। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि और भूस्खलन […]

मौसम का रेड अलर्ट, देहरादून हरिद्वार समेत 5 जिलों में 13 सितंबर को स्कूलों की रहेगी छुट्टी

DEHRADUN:  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 11 जिलों में शुक्रवार 13 सितंबरको भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राजधानी देहरादून समेत कई अन्य जनपदों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में गुरुवार के बादग शुक्रवार 13 सितंबर को भी स्कूल […]

पहाड़ के गावों में लगे बोर्ड, यहां जमीन खरीदना सख्त मना है, गावों में लागू हुआ खुद का भू कानून

TEHRI:   उत्तराखंड में  सख्त भू कानून लागू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। सरकार भले ही भू कानून समिति की रिपोर्ट पर कुंडली मारकर बैठी हो, लेकिन पहाड़ के कुछ सजग ग्रामीणों ने खुद से पहल करते हुए अपना भू कानून लागू कर दिया है। टिहरी जिले के कठूड़ और घरगांव में […]

अगले 24 घंटे में 11 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून जाते जाते जमकतर बरस रहा है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अब इसे 13 सितंबर के लिए भी बढ़ा दिया है। विभाग की चेतावनी है कि 12 और 13 सितंबर को प्रदेश के 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात […]