देश-विदेश

2729 Videos

कमांडर ने किया शहीद संजय बिष्ट के शौर्य को नमन, शहादत से 4 दिन पहले कहा था, कुछ बड़ा करूंगा, वीरता का तमगा भी मिला था

NAINITAL:  राजौरी में बुधवार को आतंकियो के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इनमें से एक नैनीताल जिले के रहने वाले लांसनायक संजय बिष्ट भी थे। लेकिन शहादत से पहले संजय बिष्ट ने अपने कमांडर से वादा किया था कि वो कुछ बड़ा करके दिखाएंगे। लेकिन होनी को कुछ औऱ ही […]

कमाई का जरिया बनेगा प्लास्टिक का कचरा, उत्तराखंड में खुला पहला कचरा बैंक

DEHRADUN: उत्तराखंड में देश का पहला  प्लास्टिक कचरा बैंक खुला है। देहरादून  कैंट बोर्ड द्वारा स्थापित कचरा बैंक का शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उद्घाटन किया। यह देश का प्रथम ऐसा बैंक है जो घरों, सड़कों से गंदगी को साफ करेगा। साथ ही आमदनी का माध्यम भी बनेगा। इसके अलावा इस बैंक से […]

करंट का कहर-मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, मृतआश्रितों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

CHAMOLI: चमोली में अलकनंदा नदी पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने सकी घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। 10 लोग अभी भी घायल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी घटनास्थल के लिए निकले लेकिन खराब मौसम के कारण चॉपर को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। सीएम ने मृतकों के परिजनों […]

करवा चौथ पर महिलाओं को सौगात,  कामकाजी महिलाओं के लिए रहेगा अवकाश

DEHRADUN:  उत्तराखंड में कामकाजी महिलाओं को सरकार ने सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर सरकार ने बुधवार को करवा चौथ का अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित करने पर सीएम धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं […]

करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्ट बवेजा की होगी CBI जांच, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, देवभूमि डायलॉग ने खोली थी बवेजा के करप्शन की पोल

NAINITAL: बीज और पौध खरीद में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक डॉ हरमिंदर बवेजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने बवेजा के सभी मामलों की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में 11 अक्टूबर को सुनवाई पूरी हो गई थी, लेकिन चीफ जस्टिस विपिन सांघी व […]

कर्णप्रयाग: सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से किया हमला, एक की हालत गंभीर

CHAMOLI: चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की बदतमीजी और हंगामे का सिलसिल जारी है। कर्णप्रर्याग में मंगलवार सुबह सिख श्रद्धालुओं की स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार तलवारों से से हमला कर दिया। […]

कर्मचारियों के लिए सरकार ने अचानक जारी किया ये आदेश, हड़ताल में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई, एस्मा लागू

DEHRADUN: उत्तराखंड में अगले 6 महीनो तक किसी भी तरह की हड़तालों पर रोक लगा दी गई है। धामी सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड में किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक लगाई है। ऐसे में अब कर्मचारी या संगठन अपनी मांगों को लेकर अगले 6 महीने तक किसी […]

कल फिर होगी पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा चुनाव नहीं टालना चाहते लेकिन नियमों का पालन जरूरी

NAINITAL:  पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर के मामले पर सरकार अदालत में घिरी है। हाईकोर्ट द्वारा चुनावों पर रोक लगाने के बाद इस मामले पर सुनवाई गुरुवार को भी जारी रही। कोर्ट ने कहा कि हम चुनाव नहीं चालना चाहते, लेकिन सरकार को नियमों का पालन करना भी जरूरी है। अब इस मामले पर शुक्रवार […]

कलयुगी टीचर की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने स्कूल छोड़ा, टीचर सस्पेंड

Dehradun: देहरादून के कालसी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा में तैनात हेड मास्टर द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। टीचर की छेड़छाड़ से परेशान होकर कई छात्राओं ने स्कूल से नाम कटवा लिया है। उप शिक्षाधिकारी कालसी की जांच रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक […]

कलयुगी बाप ने 2 मासूम बेटियों को गला घोंटकर मार डाला, दूसरी शादी करना चाहता था

Dehradun: रादून के डोईवाला क्षेत्र में एक कलयुगी बाप ने दूसरी शादी करने के चलते अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बच्चोंं की नानी ने दामाद के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। केशवपुरी, […]

कलयुगी बेटे ने रिश्तों को किया तारतार, मामूली बहस के बाद गला दबाकर कर दी मां की हत्या

DEHRADUN: राजधानी देहरादून से हैरान करने वाली खबर है। प्रेमनगर इलाके में कलयुगी बेटे ने बहस के बाद मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने भाई को फोन कर बहताया कि मां ने […]

कलयुगी मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे नहीं मिले तो बेटी के अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से जूझ रही एक कलयुगी मां ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया। जब सौदे की पूरी रकम नहीं मिली तो उसने बेटी के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस […]