देश-विदेश

2440 Videos

ऋषिकेश मेयर से कांग्रेस नेता की बीच सड़क पर तीखी झड़प, मेयर ने कहा गाड़ी चढ़ा, बुलानी पड़ी पुलिस

RISHIKESH: ऋषिकेश में सड़क निर्माण कार्य में हीलाहवाली पर मेयर के खिलाफ जनता में आक्रोश हैष कांग्रेस नेता दीपक जाटव के नेतृत्व में लोगों ने मेयर शंभू पासवान का घेराव किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मेयर ने लोगों को आगे से हटने के लिए कहा, लेकिन लोग नहीं हटे तो मेयर ने […]

खटीमा में किसानों के बीच दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज, खेत जोतकर किसानों के साथ की रोपाई

KHATIMA:  पानी से लबालब धान के सेरों में बैल हांकते सीएम, हुड़का के बोल पर किसानों के साथ मस्ती में झूमते सीएम, और धान की रोपाई करते सीएम धामी। मिट्टी से जुड़ना किसे कहते हैं, शायद इन तस्वीरों से साफ झलकता है। खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे किसानों की […]

सीएम धामी ने पूरे किए 4 साल, हरिद्वार को दी 550 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

HARIDWAR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चार साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ धामी एनडी तिवारी के बाद सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जिले को 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कहा […]

सीएम धामी ने की हिमालयी राज्यों के लिए अलग पर्वतीय विमानन नीति बनाने की मांग

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित होटल में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू और उत्तर भारत के नागर विमानन मंत्रियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के नागर […]

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई, SDRF  ने 40 यात्रियों का किया रेस्क्यू

RUDRAPRAYAG:  चारधाम यात्रा पर मौसम की मार का असर देखा जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह बारिश और भूस्खलन के बाद अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। जिस कारण यात्रियों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा […]

पंचायत चुनाव के लिए युवाओं, बेरोजगारों में जबरदस्त क्रेज, नामांकन के पहले दिन उमड़ रही भारी भीड़

DEHRADUN: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के पहले दिन विकास खंड मुख्यालयों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। युवा और बेरोजगार चुनाव लड़ने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया 5 जुलाई तक चलेगी। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में सैकड़ों युवा […]

धामी कैबिनेट ने बढ़ाया रेशम कोकून का एमएसपी,  रेशम किसानों को बड़ी राहत

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रेशम उत्पादकों को बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 40 रुपए तक की वृद्धि की है। कैबिनेट के प्रस्ताव के मुताबिक उच्च क्वालिटी के ए ग्रेड के कोकून की कीमत 400 से बढ़ाकर […]

गंगोत्री हाइवे पर कांवड़ियों का ट्रक पलटा, 3 की मौत 18 घायल

TEHRI: उत्तराखंड में सड़क हादसों में जिंदगी गंवाने का दुखद सिलसिला जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच कांवड़ियों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव […]

BJP में महेंद्र राज पार्ट-2, दोबारा हुई प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

DEHRADUN: उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भट्ट ने सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, वो अकेले उम्मीदवार थे, ऐसे में कालभी उनका चुनाव फाइनल हो गया था। लेकिन […]

उत्तरकाशी: सिलाई बैंड पर बादल फटने,भूस्खलन से तबाही, 8 श्रमिकों के लापता होने की खबर

UTTARKASHI: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा हुआ। शनिवार रात यमुनोत्री क्षेत्र में सिलाई बैंड के पास बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां भूस्खलन के बाद 8-9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। मौके पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर […]

दो-दो शादी करके फंसे BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, क्या राठौर पर लागू होगा यूसीसी?

DEHRADUN:  उत्तराखंड भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। संतोषजनक […]