देश-विदेश

2440 Videos

सर्विस रोड से जाने की जिद पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

HARIDWAR: शनिवार को हरिद्वार के सिंहद्वार में कावड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर जमकर हंगामा काटा। बड़ी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों के लिए मार्ग चिन्हित करते हुए कांवड़ पटरी तय की है। पुलिस कावड़ियों से बार बार कांवड़ पटरी के इस्तेमाल का आग्रह कर रही है। […]

19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र

DEHRADUN:   उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन 19 से 22 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। इस बार सत्र का आयोजन गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा। सासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बता दें कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र आय़ोजन कराने को लेकर हमेशा विपक्ष सरकार पर हमलावर रहता है। […]

ऑपरेशन कालनेमि: बाबा बनकर घूम रहा था बांग्लादेशी नागरिक, भेष बदलकर ठगी कर रहे 25 ढोंगी गिरफ्तार

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत आज शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की करते हुए 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जो बाबा का भेष धरकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। एसएसपी देहरादून अजय सिंह […]

त्यूणी में  पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक का जखीरा, 125 किलोग्राम डायनामाइट के साथ 3 गिरफ्तार

DEHRADUN: उत्तराखंड में जारी पंचायत चुनावों के दौरान पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। इस बीच त्यूणी क्षेत्र में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान त्यूणी में एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट पकड़ा है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया […]

यहां प्रधान प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया, काम नहीं किया तो पद से हटा देना

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की गहमागहमी चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपने अपने दावे कर रहे हैं, वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया हा जहां प्रधान पद की एक प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर ग्रामीणों से वादा किया है […]

ऑपरेशन कालनेमि बनेगा भेष बदलकर ठगी करने वालों का काल, धर्म की आड़ में छद्म भेष धारियों पर हो एक्शन  

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों का छद्म भेषधारण कर, ठगी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में ठगी करने, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, हाल के समय के दौरान […]

ऋषिकेश, काठगोदाम रेलवे स्टेशन में घुसे आतंकी, कमांडो ने किया ढेर, एक आतंकी जिंदा पकड़ा, घबराइये नहीं, ये मॉक ड्रिल थी  

HALDWANI/RISHIKESH: हल्द्वानी की काठगोदाम रेलवे स्टेशन और योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अचानक आतंकी हमला हो जाता है। आतंकी ट्रेन में घुसने की कोशिश करते हैं। सतर्क सुरक्षाबलों को जैसी ही भनक लगती है फौरन मोर्चा संभालते हैं और एक एक कर आतंकियों को ढेर कर दिया जाता है। इस बीच आतंकी गोलीबारी में कुछ […]

पंचायत चुनाव: 3.5 फीट के पहाड़ी लच्छू दा का अनोखा अंदाज, खच्चर पर सवार होकर प्रचार, कलाकारी में कमाया नाम

BAGESHWAR:  उत्तराखंड पंचायत चुनावों में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बागेश्वर में भी दिलचस्प नजारा दिखा जब क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) के उम्मीदवार लक्ष्मण कुमार खच्चर पर सवार होकर जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं। दरअसल लक्ष्मण सिंह मशहूर कॉमेडी कलाकार भी हैं। वो कई कुमाउंनी म्यूजिक वीडियो में काम कर […]

कांवड़िया बनकर नशे की तस्करी कर रहा हरियाणा का गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, दर्ज हैं 15 मुकदमें

TEHRI: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। टिहरी के चंबा में हरियाणा का एक गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पर विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमें दर्ज हैं। वह कांवड़िए का वेश बनकर नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से तस्करी […]

बागेश्वर: भालू के डर से साइकिल सहित खाई में गिरा पोस्टमास्टर, भालू ने मार डाला

BAGESHWAR: बागेश्वर में डाकघर जा रहे पोस्टमास्टर की खाई में गिरने और उसके बाद भालू के हमले से दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने गरही खाई से मशक्कत के बाद पोस्टमास्टर का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2025 यश शर्मा पुत्र अमर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ पानीपत हरियाणा, वर्तमान में […]

रॉटविलर कुत्तों ने घर की दीवार फांदकर महिला को नोचा, लगे 200 टांके, दो हड्डियां टूटीं

DEHRADUN: देहरादून में किशननगर क्षेत्र में एक महिला कुत्तों के काटने से बुरी तरह जख्मी हो गई। कुत्तों के हमले से महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके लगे हैं। गंभीर हालत में महिला का इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के बेटे ने कुत्तो के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

देहरादून- कॉलेज स्टूडेंट ने जन्म देकर नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़ा, खुद ही पुलिस को कॉल करके बताया

DEHRADUN: देहरादून में सड़क पर जन्म के बाद नवजात बच्ची को छोड़ने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।  देहरादून के निजी कॉलेज में बीसीए की एक छात्रा और उसके प्रेमी ने नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ा और फिर खुद ही चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर लावारिस बच्ची की सूचना दी। जिसके बाद […]