देश-विदेश

2729 Videos

अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने रोशनाबाद कोर्ट में जमा कराया अपना मोबाइल फोन

HARIDWAR:  अंकिता भंडारी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर ऑडियो के जरिए वीआईपी का खुलासा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कोर्ट पहुंचीं। जहां उर्मिला ने जांच से जुड़े अपने मोबाइल फोन को न्यायालय के समक्ष जमा कराया और अपने वॉयस के सैंपल भी दिए।  कोर्ट परिसर में उनकी उपस्थिति दर्ज की […]

राजधानी में सनसनी: भरे बाजार में दिनदहाड़े धारदार हथियार से युवती की हत्या

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को मच्छी बाजार इलाके में धारदार हथियार से गर्दन काटकर 23 साल की युवती की हत्या कर दी गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली […]

आम जनता को राहत दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, उत्तरकाशी में सीएम धामी ने किया शुभारंभ

UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकासखंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या एवं शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, गैरसैंण में क्यों गूंजा ट्रंप का नाम?

GAIRSAIN:   गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र 2026 शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से सत्र की    शुरुआत हुई। इस दौरान सत्र की कम अवधि को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और वेल में आ गए। आज ही शाम 3 […]

45 साल के मुस्लिम टेलर के साथ भागी हिंदू लड़की, समझाने पर मां को जड़ा थप्पड़, टेलर हिरासत में

HALDWANI:  उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में 19 साल की एक हिंदू लड़की 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ फरार हो गई। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो छात्रा टेलर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आरटीओ चौकी में मां उसे […]

CM धामी के कार्यकाल में 18वीं बार उत्तराखंड आ रहे PM मोदी, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री […]

श्मसान में शादी का पागलपन, जहां जलती हैं चिताएं, वहां सात फेरे लेकर हुई जयमाला

RAMNAGAR: जब से प्रधानमंत्री नरोंद्र मोदी ने वेड इन उत्तराखंड का नारा दिया, उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन कई बार ये क्रेज पागलपन में बदलता भी दिख रहा है। यकीन न हो ते इस खबर को पूरा पढ़ लीजिए। रामनगर से सटे मर्चूला क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया […]

संस्कारों की कैसी लड़ाई! बुजुर्ग ने महिला प्रधान के पैर छूकर माफी मांगी

PAURI GARHWAL: पौड़ी के थैलीसैंण ब्लॉक में ग्राम पंचायत मरोड़ा की युवा महिला ग्राम प्रधान वीरा (बिरमा) रावत और गांव के ही एक बुजुर्ग व्यक्ति के बीच झगड़ा नए मोड़ पर पहुंच गया। वीरा रावत 75 साल के बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत लेकर थान पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। लेकिन इस […]

दयारा बुग्याल ट्रैक से कहां लापता हो गई बबीता पांडेय? आखिरी बार रैथल में देखी गई

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक से रामनगर की एक युवती बबीता पांडेय को रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पांच दिन हो चुके हैं। बबीता की तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। इस बीच बबीता पांडेय का अंतिम सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 25 साल की बबीता पांडे शुक्रवार 29 मई […]

हरिद्वार भूमि घोटाले में CM का सख्त एक्शन, नगर आयुक्त को बर्खास्त करने, पूर्व डीएम को मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

DEHRADUN: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी […]

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, उत्तराखंड के दो जवान शहीद

DEHRADUN:  मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के कायराना हमले में उत्तराखंड के दो वीर सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। शहीदों में पौड़ी गढ़वाल के हवलदार (जीडी) चंद्रमोहन सिंह और अल्मोड़ा के वारंट ऑफिसर (जीडी) बलवंत सिंह शामिल हैं। दोनों के सर्वोच्च बलिदान से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। […]

भारी बारिश के बाद मसूरी रोड पर भूस्खलन, जगह जगह पड़ी दरारें, आवाजाही बंद की गई

DEHRADUN: देहरादून में भारी बारिश का खौफनाक असर दिखने लगा है। बारिश के कारण देहरादून-मसूरी रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही यहां बंद कर दी गई है। झड़ीपानी और पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया है, जबकि कई जगह सड़क पर बड़े बड़े […]