क्या आप जानते हो

2489 Videos

माणा एवलांच में 2 और श्रमिकों के शव बरामद,  एवलांच रेस्क्यू डॉग्स, आधुनिक उपकरणों के साथ 2 श्रमिकों की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में अभी भी दो मजदूर फंसे हैं। जिनकी खोज और बचाव के लिए अभियान तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच रविवार को घटनास्थल से 2 श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं जिससे एवलांच में जान गंवाने वालों की […]

माणा एवलांच से बचाए गए 4 श्रमिकों की मौत, कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, 5 की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI:  माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है। अभी भी 5 श्रमिकों की तलाश की जा रही है। पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक सेना […]

माणा एवलांच: 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वे, जाना घायलों का हाल

MANA/CHAMOLI:  भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। आज 14 और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि 8 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद से केंद्र सरकार पल पल की अपडेट […]

माणा एवलांच: मौसम खुलने से रेस्क्यू अभियान ने पकड़ी गति, अब तक 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, 8 की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI: में बदरीनाथ के पास माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के बाद मलबे में दबे बीआरओ मजदूरों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी पकड़ चुका है। शनिवार को मौसम खुलने से अभियान में तेजी आई और 14 अन्य श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को हेलिकॉप्टर से […]

माणा एवलांच: CM ने दिए रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश, सेना की IBAX ब्रिगेड मिशन में जुटी, अब तक 32 का रेस्क्यू

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचकर चमोली के माणा गांव  के पास हुए हिमस्खलन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को […]

माणा एवलांच हादसे की पहली तस्वीरें,  रेस्क्यू किए 16  श्रमिकों को ITBP कैंप ले जाया गया, 41 की तलाश

CHAMOLI:  चमोली जिले के माणा घस्तोली मार्ग पर हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं जिनमे से 16 का रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आईटीबीपी के कैंप ले जाया गया है। शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू […]

बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तोली मार्ग पर ग्लेशियर टूटा,  कई मजदूरों के फंसे होने की खबर

CHAMOLI: उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तौली मार्ग पर ग्लेशियर टूटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन के कारण वहां काम कर रहे बीआरओ के करीब 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। जिनमें से 15 का अब तक रेस्क्यू कर लिया गया है। […]

प्रेरणा: रिवर्स माइग्रेशन करके शहर से गांव लौटा पहाड़ का युवा रवि केमवाल,  पुश्तैनी जमीन पर खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल

TEHRI: टिहरी जिले का बागी मठियाण गांव। करीब दर्जनभर परिवार यहां रहते हैं। गांव से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर एक निर्जन सा क्षेत्र है, जहां न मोबाइल टावर आता है, न सड़क है। लेकिन एक युवा के जुनून से अब ये निर्जन जगह आबाद है। यहां उम्मीद की खेती लहलहा रही है। बागी गांव के […]

सीएम धामी की चेतावनी, संघर्षों से बना है उत्तराखंड, हमारी एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं करेंगे  

DEHRADUN:   विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों को नसीहत दी है कि इस तरह की फिजूल बयानबाजी न करें। उत्तराखंड शहीदों के संघर्षों से बना है, इसलिए सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। सीएम ने […]

बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल साथी के साथ गिरफ्तार, 10 दिन के लिए जेल, जान से मारने की कोशिश का है आरोप

UTTARKASHI: शिवरात्रि के दिन उत्तरकाशी की बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उसके साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने एख नेता ने दोनों पुर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों को फिलहाल 10 दिन के लिए जेल […]

बयान पर बवाल जारी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा, अग्रवाल का बयान घोर आपत्तिजनक, माफी मांगनी चाहिए

DEHRADUN: विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी से प्रदेशभर में उबाल है। भले हो अधिकतर भाजपा नेता अग्रवाल के बयान पर चुप्पी साधे हैं, लेकिन हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मसले पर खुलकर अपनी बात रखी। त्रिवेंद्र ने अग्रवाल के बयान को घोर […]

गैरसैंण जाते वक्त स्पीकर रितु खंडूड़ी का विरोध, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

GAIRSAIN:  पहाड़ समुदाय पर  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी का चौतरफा असर दिखने लगा है। इस मामले पर जब कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला अपना विरोध जता रहे थे तो स्पीकर रितु खंडूड़ी ने उन्हें फटकार लगाई थी। स्पीकर के इस रैवैये से लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को स्पीकर रितु खंडूड़ी गैरसैंण पहुंची […]