क्या आप जानते हो

2687 Videos

1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र,  धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने चयनित जेई को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

रेलवे ट्रैक पर रख दिया 20 फीट का खंभा, लोको पालयट की सूझबूझ से टली नैनी दून जनशताब्दी को डिरेल करने की साजिश  

RUDRAPUR:  रेवले ट्रैक पर अनावश्यक चीजों को रखकर कुछ अराजक तत्व रेल हादसों को न्योता दे रहे हैं। नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को डिरेल करने की ऐसी ही साजिश का पर्दाफाश हुआ है। रामपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कुछ आपराधिक तत्वों ने 20 फीट लंबा लोहे का खंभा रख दिया। गनीमत रही कि लोको […]

रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करता था युवक, घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

SITARGANJ: तमाम कोशिशों के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के […]

सीएम के निर्देश पर तेजी से बहाल हो रही कनेक्टिविटी, 4 दिन में खोली गई 307 सड़कें

DEHRADUN: मानसून के कारण प्रदेश में बंद पड़े मार्गों को त्वरित रूप से खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों का धरातल पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसीका नतीजा है कि मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 174 सड़कें […]

आम आदमी बनकर ठेके पर पहुंचे डीएम, शराब की ओवररेटिंग पकड़ी, 50 हजार का जुर्माना

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के बावजूद शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के कमीशन का खेल जारी है। इसका खुलासा तब हुआ जब बुधवार को जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल स्वयं वाहन चलाकर शराब की दुकान तक पहुंचे और खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब की बोतल खरीदी।   सेल्समैन ने 660 रुपए की बोतल […]

दुखद: यहां गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Srinagar: उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है। पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर […]

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित व्यापारियों के लिए सीएम ने स्वीकृत की 56.30 लाख की राशि स्वीकृत

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से लिनचोली- सोनप्रयाग पैदल तथा मोटर मार्ग पर प्रभावित व्यवसायियों को ₹56.30 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की स्वीकृति दी हैइससे पहले भी मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹9 करोड़ 8 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। बता […]

बेरोजगार युवा ध्यान दें, UKSSSC ने समूह ग के 257 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Dehradun: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती के 257 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके लिए आपको आशुलिपि का ज्ञान होना जरूरी है। विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल सचिवालय में अपर निजी सचिव के 3 […]

चमोली : सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत 100 साल की बुजुर्ग महिला, ग्रामीणों का धरना 48वें दिन भी जारी

CHAMOLI: चमोली जिले में डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों की विकास संघर्ष समिति का 48 वें दिन भी क्रमिक उपवास धरना प्रदर्शन जारी है। अपनी मांग को लेकर 100 वर्षीय बच्ची देवी भी क्रर्मिक अनशन कर रही हैं। मांग पर गौर न होने के कारण धीरे धीरे ग्रामीणों का […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

कम बिजली खर्च करने वालों को 50% सब्सिडी देगी धामी सरकार,  साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को धामी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 200 यूनिट तक रहेगी। […]

NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

DEHRADUN:  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस दौरान सीएम धामी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम के बर्थडे पर दृष्टिबाधिता उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने […]