देवभूमि की बात

3414 Videos

अल्मोड़ा: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, विभाग ने शुरू की जांच 

: अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं की एक शिक्षिका पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस घटना पर ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि […]

सीता माता सर्किट विकसित करने की कवायद तेज, अफसरों ने ग्राउंड पर जाकर किया निरीक्षण

PAURI: पौड़ी जनपद की सितोनस्यूं पट्टी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता माता सर्किट विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने विस्तृत बैठक कर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए, शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों […]

देहरादून: सास-बहू की जोड़ी ने राखी के कारोबार से मचाई धूम,  स्वरोजगार से स्वालंबी बनी

DEHRADUN: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हैंडमेड राखियों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रायपुर, सहसपुर और डोईवाला विकासखंड की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर न केवल अपनी आमदनी […]

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ने 13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को मिली मदद:  CM धामी  

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना  चौपाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को […]

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में पड़ेंगे कीड़े

HARIDWAR: हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गुप्ता कह रहे हैं जो मेरा लाया साफ पानी पीकर भी मुझे वोट नहीं देगा, उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे। अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में संजय गुप्ता अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसदौरान उन्होंने […]

हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने चलाई गोलियां, फायरिंग में एक युवक घायल

DEHRADUN: देहरादून के  पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर कुछ युवक खड़े थे, तभी हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि पहली घटना में किसी को […]

देहरादून में नई तकनीक से विकसित हो रहे जंगल, सामुदायिक सहयोग से 90% पौधों जीवित

DEHRADUN: देहरादून में पौधे लगाने की मियावाकी पद्धति रंग लाती दिख रही है। वन विभाग और शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से 3 साल वर्ष पहले  वसंत विहार, पंडितवाड़ी मुख्य मार्ग पर मेजर विवेक गुप्ता चौक के निकट जापानी मियावाकी तकनीक पर आधारित अर्बन फॉरेस्ट्री के एक पायलट एक्सपेरिमेंट की शुरुआत की गई थी। […]

अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे अंकिता भंडारी के हत्यारे, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिकाएं

NAINITAL: अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। इस मामले में लोअर कोर्ट से दोषी ठहराए गए पुलिकत आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर की जमानत याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को […]

देहरादून: मणिमाई मंदिर के पास लोडर वाहन से टकराई इको कार, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

DEHRADUN:  देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा और मणिमाई मंदिर के बीच एक वाहन सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय वाहन […]

देहरादून: सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार ढही, युवक गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में सेंट्रियो मॉल के सामने मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक दबकर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, टिहरी के रतौली गांव का रहने वाला 26 साल का सचिन पुत्र […]

पीपलकोटी टनल हादसे में लापता तीनों श्रमिकों के शव मिले, रेस्क्यू पूरा, 10 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

CHAMOLI:  चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता चल रहे तीनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए। इससे पूर्व एक शव बरामद किया जा चुका […]

फ्लाइंग कार के भविष्य पर पहाड़ के इनोवेटर रवि ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा, मिलेगी नई पहचान

Delhi: देश में पहली बार उड़ती हुई कार के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण करने वाले अल्मोड़ा के होनहार युवा रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात की है। सबी ने अपने स्टार्टअप HAPIDA SKYNEX के विज़न और भारत में Personal Sky Mobility वीकल के भविष्य पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री […]