देवभूमि की बात

3043 Videos

एसएसपी की बात सुनकर हेड कांस्टेबल ने खोया आपा, बिगुल से किया हमले का प्रयास, आरोपी बिगुलर सस्पेंड

DEHRADUN: उत्तराखंड पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने परेड के दौरान जान लेने की नीयत से एसएसपी और प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) पर बिगुल से हमला कर दिया। इस हमले में एसएसपी बाल-बाल बच गए। प्रतिसार निरीक्षक की तहरीर पर नेहरू कालोनी थाने में हमले का प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत मुकदमा […]

सीएम धामी ने किया युवा महोत्सव का शुभारंभ, युवाओं के लिए की ये दो बड़ी घोषणाएं 

DEHRADUN:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाए जाने और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग के लिए यथा आवश्यक […]

10 हजार की घूस ले रहा JE, 9000 की रिश्वत लेता सहायक लेखाकार, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

KASHIPUR: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ऊधम सिंह नगर में विजिलेंस की टीम ने पहले सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा और फिर काशीपुर ब्लॉक में जेई को 10 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। काशीपुर के ब्लॉक में मनरेगा के […]

मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के दिये निर्देश

DEHRADUN:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  शुक्रवार को परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किये जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान […]

रुद्रप्रयाग के जिला जज को किया गया सस्पेंड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का किया था उत्पीड़न

NAINITAL/RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड डाईकोर्ट के निर्देश के बाद रुद्रप्रयाग के जिला जज अनुज कुमार संगल को निंबित कर दिया गया है। संगल पर जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मतारी को उत्पीड़ित करने का आरोप है। निलंबन की अवधि में वह जिला व सत्र न्यायालय चमोली में अटैच रहेंगे। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक […]

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर होंगी 10 हजार भर्तियां, स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान

DEHRADUN:  स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर 10 हजार भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट और लैब– टेक्नीशियन के पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। फार्मासिस्ट संवर्ग में पदों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ये घोषणाएं की हैं। शुक्रवार को […]

सीएम धामी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, इस वित्तीय वर्ष में 28800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए और तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की […]

मुख्यमंत्री कल करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

DEHRADUN: 5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का भी भ्रमण करेंगे। युवा महोत्सव के प्रत्येक दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया […]

अगले 6 महीने तक परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, सरकार ने छह महीने के लिए बढ़ाई एस्मा 

DEHRADUN:  हिट एंड रन के नए कानून को लेकर देशभर में ट्रांसपोर्ट्स ने हड़ताल का रुथख अपनाय. था, जिसके बाद सरकार ने कानून लागू करने को फिलहाल टाल दिया। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने राज्य के परिवहन कर्मियों की किसी तरह की हड़ताल पर अगले 6 महीने तक रोक लगा दी है। इस संबंध में […]

उत्तरकाशी के लाल चावल की देशभर में धमक, ODOP नेशनल अवार्ड में मिला द्वितीय पुरस्कार, उत्तराखंड को भी मिला सिल्वर

DELHI:  उत्तरकाशी के लाल चावल की खुशबू पूरे देश में महकी है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली में नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अवार्ड में उत्तरकाशी जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। देशभर के लगभग पांच सौ जिलों के बीच उत्तरकाशी को कृषि की श्रेणी में यह सम्मान मिला है। जबकि राज्य अवार्ड […]

CM धामी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा,  हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर तेजी से आगे बढ़ेगा काम

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किये […]

चाची-भतीजे में थे अवैध संबंध, नाबालिग बेटे को पता चली बात तो, चचेरे भाई ने उतार दिया मौत के घाट

HARIDWAR :  हरिद्वार में 31 दिसंबर को हुए 17 साल के किशोर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई अमित कटारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मृतक की मां यानी अपनी चाची के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता किशोर को चल गया […]