50 मीटर गहरी खाई में गिरी गाजियाबाद से गांव लौट रहे युवकों की कार, 2 की मौत, 1 घायल

Share this news

KOTDWAR: पौड़ी के कोटद्वार-बैजरो मार्ग पर गाजियाबाद से अपने पैतृक गांव आ रहे युवकों की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। (2 killed  1injured as car fell into ditch in kotdwar bironkhal road)घायल को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से ब्लॉक थैलीसैंण गांव कोलिड़ा निवासी 55 वर्षीय कुंदन कार बुक कर चालक रोहित पुत्र सत्यनारायण निवासी सब स्टेशन सेक्टर 56 नोएडा यूपी, गाजियाबाद के साथ देर रात थलीसैंण पौड़ी के लिए चला. सुबह करीब 6 बजे कोटद्वार पहुंचा तो वहां बीरोंखाल ब्लॉक गांव दजेड़ा निवासी 35 वर्षीय सुनील सिंह ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके बाद तीनों थैलीसैंण के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार जैसे ही बीरोंखाल के कोलादरिया के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे में चालक रोहित और थैलीसैंण निवासी कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

(Visited 1,204 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In