MP-CG-RAJ में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले धामी,  पीएम मोदी पर देश का भरोसा है कायम

Share this news

DEHRADUN: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव  नतीजों में तीन बड़े राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इस जीत में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। नतीजों पर सीएम धामी ने खुशी जताते हुए कहा है कि देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है। औऱ ये भरोसा पहले के मुकाबले और बी ज्यादा बढ़ा है। सीएम धामी ने कहा कि तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बहुमत से जीते है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समझ गई है। तीन राज्यों में जीत का जश्न उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में भी जोऱ शोर से मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया

धामी ने किया जहां प्रचार, वहां जीत का प्रहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी हाईकमान क्षमताओं के आधार पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपते रहे हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें सभी पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। मोदी जो भी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपते हैं, धामी अब तक उस पर खरे उतरते आए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार किया था जिनमें से सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वह एक दिन में तीन-तीन जनसभाओं को संबोधित करते थे। उनके कई रोड शो भी हुए। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। उन्हें ऐसी विधानसभा सीटों पर प्रचार में उतारा गया जहां उत्तराखण्ड मूल के लोगों की संख्या अधिक है। मध्य प्रदेश में जिन तीन विधानसभा सीटों पर धामी ने चुनाव प्रचार किया उनमें इंदौर-2, खुरई और सागर विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिनमें क्रमश: भाजपा प्रतयाशी रमेश मेंदोला, भूपेन्द्र सिंह और शैलेन्द्र कुमार जैन को जीत मिली।

राजस्थान में उन्हानें 6 विधानसभा क्षेत्रों सांगानेर, झोटवाड़ा, विराटनगर, सांगोद, रामगंज मंडी और डग विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार किया था। जनसभाओं के अलावा उन्होंने समाज के किसान और व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद भी कायम किया था। उनके रोड शो भी सफल रहे। इन छह विधानसभाओं में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। इस जीत में धामी की मौजूदगी भी एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। जीत के लिहाज से धामी का स्ट्राइक रेट 100% रहा।

पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री अभी तक के अपने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में जनहित में कई साहसिक और एतिहासिक फैसले लिए हैं। जिनमें नकल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून लागू करना शामिल हैं। इसके अलावा जमीन जेहाद के खिलाफ चलाया गया उनका बुल्डोजर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर उनके द्वारा प्रदेश में की गई ठोस पहल को भी समूचे देश में सराहना मिली है।

 

(Visited 23 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In