अल्मोड़ा:  भारी बारिश से घर क्षतिग्रस्त,  मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Share this news

ALMORA:  पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से बड़ा नुकसान हो रहा है। अल्मोड़ा जिले के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद एक घर में मलबा घुस गया जिससे घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को बाहर निकाला।

May be an image of one or more people and tree

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक वड्यूड़ा गांव के एक घर में तड़के करीब चार बजे भारी मलबा घुस गया मलबा घुस गया जिससे घऱ की दीवार गिर गई। पीछे की तरफ से आया भारी मलबा दीवार को तोड़ते हुए मकान के अंदर घुस गया और तीनों लोग मलबे में दब गए। मकान के एक हिस्से में परिवार के बुजुर्ग सदस्य मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए जबकि दूसरे कमरे में तीन लोग सो रहे थे, जिनमें परिवार की बहू, उनका बेटा और बेटी शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों लोगों के शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष) पुत्री राजेन्द्र राम और मनीष कुमार (18 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई. वहीं, 1 व्यक्ति गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे, जो मकान ढहने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

No photo description available.

 

मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और शाम तक मुआवजे की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।

(Visited 35 times, 35 visits today)

You Might Be Interested In